विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची: जवान की मौत के मामले में आत्महत्या का एंगल, स्टेशन पर पेड़ के पास मिला था शव; जानिए पुलिस क्या-क्या पता लगा पाई

By prince kumarEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 10 Dec 2023 11:33 AM (IST)

Ranchi News डोरंडा थाना क्षेत्र में जवान मनोज सिंह की मौत का मामला हत्या और आत्महत्या के बीच अटक गया ...और पढ़ें

रांची: जवान की मौत के मामले में आत्महत्या का एंगल, स्टेशन पर पेड़ के पास मिला था शव
रांची: जवान की मौत के मामले में आत्महत्या का एंगल, स्टेशन पर पेड़ के पास मिला था शव

जागरण संवाददता, रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र में जवान मनोज सिंह की मौत के मामले में अभी तक की जांच आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या से संबंधित पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

जितनी जांच हुई है उससे लगता है कि जवान ने आत्महत्या की है। हालांकि जवान ने आत्महत्या क्यों की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका

पुलिस आशंका जता रही है कि जवान ने पारिवारिक विवाद में यह कदम उठाया है। अभी तक की जांच में यह पता चला है कि जवान मनोज सिंह बूटी मोड़ स्थित आर्मी कैंप से शाम छह बजे निकलकर सात बजे रांची स्टेशन पहुंच गया था।

स्टेशन पर पहुंचने के बाद वह एक बार भी बैठा नहीं था। जवान स्टेशन पर लगातार टहल रहा था। रात 12 बजे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची लेकिन जवान ट्रेन में नहीं चढ़ा। स्टेशन पर ट्रेन के रहते जवान अपना सामान लेकर कडरू की ओर निकल गया। इसके बाद उसे नहीं देखा गया।

सामान और पैसा गायब नहीं

पुलिस का जिस पेड़ के पास से शव बरामद हुआ था पुलिस ने वहीं से उसका सामान और पर्स बरामद किया है। कोई भी सामान और पैसा गायब नहीं था। डोरंडा थाना की पुलिस जल्द ही इस मामले में जवान के घरवालों का बयान लेगी।

ये भी पढ़ें -

Human Rights Day: क्या है गिरफ्तारी बीमा कानून? लागू हुआ तो पुलिस बेवजह गिरफ्तार करने से पहले 10 बार सोचेगी

चुपके से घर में ले जाकर बच्ची के साथ किया घिनौना काम, बाद में पुलिस से बोला- गलती हो गई साहब, ऐसा करना नहीं चाहता था