Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्टीफन मरांडी उत्कृष्टï विधायक चयनित

    By Bhupendra SinghEdited By:
    Updated: Tue, 22 Nov 2016 05:49 AM (IST)

    झामुमो के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं। मरांडी को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झामुमो के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं। उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए स्पीकर दिनेश उरांव की अध्यक्षता में गठित समिति ने सर्वसम्मति से सोमवार को उनके नाम पर सहमति जताई। मरांडी को मंगलवार को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।
    महेशपुर विधानसभा से विधायक स्टीफन मरांडी सात बार संताल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। शिबू सोरेन की सरकार में वे डिप्टी सीएम भी रहे। झारखंड की पहली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वहन भी उन्होंने किया। उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए गठित समिति में आजसू विधायक दल के नेता चंद्रप्रकाश चौधरी, आलमगीर आलम व वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्र शामिल थे। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन और संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय का भी सुझाव लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें:रांची : नोटबंदी के बाद सर्राफा व्यवसायियों की शामत, आयकर विभाग की छापेमारी