स्मार्ट डस्टबिन तो लग रहा, नगर निगम कब होगा स्मार्ट
नगर निगम ने शहर के कई जगहों पर स्मार्ट डस्टबिन लगाए हैं। स्मार्ट डस्टबिन से पहले शहर में कई जगहों पर सूखे और गीले कचड़े को इकट्ठा करने के लिए डस्टबिन लगाए गए थे जो अभी बदहाल स्थिति में हैं।

रांची, जासं। जिले में साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने शहर के कई जगहों पर स्मार्ट डस्टबिन लगाए हैं। स्मार्ट डस्टबिन से पहले शहर में कई जगहों पर सूखे और गीले कचड़े को इकट्ठा करने के लिए डस्टबिन लगाए गए थे जो अभी बदहाल स्थिति में हैं। शहर के लगभग हर एक इलाके में यही स्थिति है। कचहरी चौक से नागा बाबा खटाल तक कूड़ेदान भरे हुए है। आसपास गंदगी है। नगर निगम की ओर से सफाई की व्यवस्था को हाईटेक करने की योजना धरातल पर चरमराई हुई देखी जा सकती है। जगह-जगह कचरे का अंबार देखा जा सकता है।
सफाई के समय से पहले भरता है कूड़ेदान : कचरे की नियमित साफ सफाई में देर होने से कूड़ेदान के पास कचरा बजबजा रहा है। कूड़ेदान के असपास भी कचरे का अम्बर है। लोगों के मुताबिक रेगुलर सफाई नही होने की वजह से मछरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। कचरो से निकल रहे बदबू से आने जाने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नगर निगम से कुछ ही दूरी पर स्थित कचहरी चौक के पास बार एसोसिएशन के गेट के सामने लगा कचरे का ढेर नगर निगम की सफाई व्यवस्था का पोल खोल रहा है।
यहां लंबे समय से पड़ा कचरा है। आने जाने वाले लोगो को कूड़े से आ रही बदबू का सामना करना पड़ता है। इससे यह समझा जा सकता है कि अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारीयों को पूरी तरह से नही निभा रहे हैं। कचहरी चौक के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने कूड़ेदान तो है, लेकिन उसकी हालात खुद कूड़े जैसी है। टूटे हुए कूड़ेदान में कचरा भरा हुआ था। उसके आसपास नीचे में भी काफी गंदगी फैली हुई है। बारिश होने से कचरा और फैल गया है।
मैं यहां से रोज गुजरता हूं। कचरा जस का तस रहता है। सफाई नही होती। बारिश में कचरे से बदबू भी आने लगती है। बरसात में कचरो से भरे कूड़ेदान में कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है।
तोतन, छात्र
कूड़ेदान के भरे होने से बीमारियों का खतरा बना रहता है। नगर निगम को अपनी जिम्मेदारियां समझनी होगी।
-फैजान एहमद, छात्र
रोड में जितने कूड़ेदान हैं उसके कचरे को हम साफ करते है। जहां सफाई होती है उसको रजिस्टर में मेंटेन करते है।
-पवन कुमार, वाहन चालक (कूड़े सफाई करने वाली गाड़ी का)
कूड़ेदान साल भर से टूट हुआ है। कोई बनाने नहीं आता। सफाई तो होता है। लेकिन फिर समय से पहले कूड़ा भर जाता है।
-दीपक, दुकानदार।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।