Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Smart City: देश में स्मार्ट सिटी मिशन के दस साल पूरे, रांची मॉडल की हुई जमकर तारीफ

    स्मार्ट सिटी मिशन के दस वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा ने सभी स्मार्ट शहरों के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिशन ने शहरीकरण में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। रांची स्मार्ट सिटी के ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट की सराहना की गई और मिश्रा ने सुझाव दिया कि यह मॉडल अन्य शहरों में भी लागू हो।

    By Ashish JhaEdited By: Piyush Pandey Updated: Thu, 26 Jun 2025 01:26 PM (IST)
    Hero Image

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। स्मार्ट सिटी मिशन के दस वर्ष पूरे होने पर बुधवार को भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव तथा स्मार्ट सिटी मिशन की निदेशक रूपा मिश्रा ने सभी स्मार्ट शहरों के सीईओ और पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की एवं सभी को बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दस वर्ष पूरे होने पर मिश्रा ने कहा कि मिशन के माध्यम से देश में शहरीकरण के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव और गति देखने का मिल रही है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि ये गति आगे भी बरकरार रहे।

    उन्होंनें कहा कि सभी 100 शहरों के विकास के लिए गठित एसपीवी आगे भी कार्य करेंगी और कोशिश होगी की शहरीकरण की योजनाओं में आपके विशेषज्ञता का की मदद ली जाय।

    रांची स्मार्ट सिटी की ओर से भी यहां हो रहे कार्यों की जानकारी भारत सरकार को दी गयी। रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक तकनीकी राकेश कुमार नंदक्योलियार ने बताया कि हम एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं, जिससे रांची शहर को एक नई दिशा मिली है।

    प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी ऐसे ग्रीनफील्ड डेवलपमेंट की योजना पर सरकार कार्य कर रही है। स्मार्ट सिटी मिशन की केंद्रीय निदेशक ने इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि देश के दूसरे शहरों में भी ऐसी परियोजना विकसित होनी चाहिए।

    इसके लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय अंतर्गत स्मार्ट सिटी मिशन एक ब्लू प्रिंट बनाएगा जो कि रांची स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधारित होगा।

    उन्होंने कहा कि इस मॉडल से न केवल एक शहर का सुनियोजित विकास होगा बल्कि, वहां के नागरिकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं भी मिलेंगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे और लैंड मानेटाइजेशन से वो संस्था खुद को स्वावलंबी भी बनाएगी।

    इस मौके पर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ सूरज कुमार ने भी कॉरपोरेशन के पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि आम लोगों की उम्मीदों पर कॉरपोरेशन खरा उतरेगा।