Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Silli Vidhan Sabha Seat: किसे मिलेगी सिल्ली की राजगद्दी? जीत के लिए जारी कड़ा मुकाबला

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 02:08 PM (IST)

    सिल्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी और जेएमएम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। बीजेपी ने सुदेश महतो पर दांव खेला है जबकि जेएमएम ने अमित महतो को मैदान में उतारा है। बसपा ने अमित कुमार को टिकट दिया है। 2019 के चुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के सुरेश महतो ने जीत हासिल की थी। 23 नवंबर को नतीजे साफ हो जाएंगे।

    Hero Image
    सुदेश महतो के सामने अमित महतो की चुनौती

    डिजिटल डेस्क, सिल्ली। सिल्ली विधानसभा चुनाव (Silli Vidhan Sabha Seat Result 2024) के लिए बीजेपी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच बड़ी टक्कर जारी है। वोटों की गिनती सुबह से जारी है और अब तक नौवें चरण के आंकड़े सामने आ चुके हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस सीट से एनडीए के सुदेश महतो 29170 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि जेएमएम के अमित महतो 36812 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

    एनडीए ने यहां से सुदेश महतो पर दांव खेला, जबकि जेएमएम ने अमित महतो को चुनावी मैदान में उतारा। बसपा ने यहां से अमित कुमार को टिकट दिया। वहीं, JLKM के देवेंद्र नाथ महतो भी सियासी मैदान में हैं।

    रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा इस विधानसभा सीट पर 2005 में कराए गए चुनाव में ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन के नेता सुदेश कुमार महतो विधायक चुने गए। 2009 के चुनाव में भी वह लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए।

    2014 और 2019 की रिपोर्ट

    2014 के चुनाव में यह सीट झामुमो के कब्‍जे में चली गई। यहां से झामुमो नेता अमित महतो ने जीत हासिल की और यहां से विधायक चुने गए। 2018 के उपचुनाव में झामुमो की सीमा देवी विजयी हुई थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के सुरेश महतो ने जीत हासिल की थी।

    रांची जिले का ब्‍लॉक मुख्‍यालय होने के चलते यह क्षेत्र आधुनिक संसाधनों से लैस है। इस ब्‍लॉक क्षेत्र में 94 गांव शामिल हैं, जहां के लोग बड़े पैमाने में राजधानी में रोजगार करने पहुंचते हैं।

    सड़कमार्ग और रेलमार्ग से कनेक्‍टेड यह इलाका जमशेदपुर, पटना, धनबाद और कोलकाता शहरों से जुड़ता है। इस इलाके में हिंडाल्‍को का कारखाना स्‍थापित है, जिसमें बड़ी संख्‍या में झारखंड समेत आसपास के प्रदेशों के लोग रोजगार करते हैं।

    comedy show banner