Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कई जंग जीत चुके हैं दिशोम गुरु, ये जंग भी जीतेंगे', शिबू सोरेन की तबीयत पर बोले हेमंत सोरेन

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 08:34 AM (IST)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी की दुआएं उनके साथ हैं। शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं जहां विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखभाल कर रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू और अन्य नेताओं ने भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना।

    Hero Image
    हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर दी जानकारी। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

    उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ सभी की दुआएं हैं। वे कई जंग जीत चुके हैं और इस बार भी अपनी स्वास्थ्य की जंग जीतेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी डॉक्टर गुरुजी को जल्द स्वस्थ करने में जुटे हैं। थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन सभी की दुआएं बाबा के साथ हैं।

    उल्लेखनीय है कि वे 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर गहन निगरानी रख रही है।

    शिबू सोरेन से मिलने और उनका कुशलक्षेम जानने वालों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता की देखरेख में पूरी तरह जुटे हैं और नियमित रूप से उनकी सेहत की जानकारी ले रहे हैं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत राज्य के प्रमुख नेताओं ने सर गंगाराम अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें