Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Shibu Soren Health: गुरुजी का हालचाल लेने को दिल्ली में नेताओं का लगा तांता, तबीयत में हो रहा तेजी से सुधार

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 07:58 PM (IST)

    JMM के संस्थापक शिबू सोरेन की सेहत में सुधार हो रहा है। वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। कई राजनीतिक हस्तियों ने उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। राष्ट्रपति और राज्यपाल सहित कई लोगों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की है। उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

    Hero Image
    गुरुजी का हालचाल लेने को दिल्ली में नेताओं का लगा तांता, तबीयत में हो रहा तेजी से सुधार

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत (Shibu Soren Health Update) में लगातार सुधार हो रहा है। 81 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के प्रतिष्ठित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी स्थिति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम गहन निगरानी रख रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को भी उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा, जिसमें कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल थीं। शिबू सोरेन को 19 जून से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मस्तिष्क आघात (माइल्ड पैरालिसिस) और किडनी संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    उनकी स्थिति अब स्थिर है और धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार को शिबू सोरेन से मिलने वालों में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित कई अन्य नेता शामिल थे।

    गुलाम अहमद मीर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुजी के स्वास्थ्य को लेकर बातचीत के बाद कहा कि गुरुजी की स्थिति तेजी से सुधर रही है। चिकित्सक उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। हम सभी दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर झारखंड लौटें।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई प्रमुख हस्तियों ने हाल के दिनों में अस्पताल जाकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके समर्थकों और आदिवासी समुदायों द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष प्रार्थनाएं और हवन किए जा रहे हैं।

    जमशेदपुर के चंद्रमलेश्वर महादेव मंदिर और गिरिडीह के परसनाथ पहाड़ी पर मारंग बुरु दिशोम मांझी थान में भक्तों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनकी सेहत को लेकर पूरे राज्य में चिंता के साथ-साथ उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद भी बनी हुई है।