विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से नवाजा

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 05:39 AM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2017 07:20 AM (IST)

वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बैसाखी के दिन पद्मश्री सम्मान से नवाजा।

वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से नवाजा
वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से नवाजा

जागरण संवाददाता, रांची। वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त को गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा। यह भी संयोग है कि उन्हें यह सम्मान बैसाखी के दिन मिला। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बैसाखी के दिन यह पुरस्कार मिला। इससे काफी खुशी है। उन्होंने जागरण को बताया कि इस पुरस्कार से क्षेत्रीय पत्रकारिता को मान्यता मिली है। अक्सर, मुख्यधारा की पत्रकारिता में क्षेत्रीय पत्रकारिता खो जाती है या उसकी चर्चा प्राय: नहीं होती। इस पुरस्कार से क्षेत्रीय पत्रकारिता का मान बढ़ा और झारखंड का भी। उन्होंने कहा कि सरहुल के दिन मुकुंद नायक जी को मिला और मुझे बैसाखी के दिन।

डॉ. अशोक डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर नोबल अवार्ड-2017 से पुरस्कृत

 ज्ञात हो कि बलबीर दत्त का जन्म अविभाजित भारत, अब पाकिस्तान के रावलपिंडी नगर में हुआ था। इनकी शिक्षा-दीक्षा रावलपिंडी, देहरादून, अंबाला छावनी और रांची में हुई। इन्होंने रांची से पत्रकारिता प्रारंभ की और 1963 में 'रांची एक्सप्रेस' के संस्थापक संपादक बने। साप्ताहिक 'जय मातृभूमि' और दैनिक 'देशप्राण' का भी इन्होंने संपादन किया। विगत आधी शताब्दी से भी अधिक समय से दत्त हिन्दी और अंग्रेजी के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के कई समाचारपत्रों और पत्रिकाओं के नियमित लेखक और स्तंभकार के रूप में लेखन कार्य करते आ रहे हैं। अब तक इनके 8500 से अधिक संपादकीय लेखों, निबंधों और टिप्पणियों का प्रकाशन हो चुका है। इनके अनेक लेख शोध आधारित पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। वे 'साउथ एशिया फ्री मीडिया एसोसिएशन' की कार्यकारिणी के सदस्य रहे। यह 'एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' व 'नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स' के सदस्य हैं। फिलहाल वह राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ङ्क्षहदुस्थान समाचार के निदेशक हैं।