Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Crime: स्कूल जा रही बच्ची को रांची से अगवा किया, पुलिस घेराबंदी देख कुजू में छोड़कर भागे, चार अपहर्ता गिरफ्तार

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 06:24 PM (IST)

    आठ वर्षीया छात्रा को स्कूल जाने के क्रम में अपराधियों ने रांची के सिरमटोली फ्लाई ओवर के नजदीक से अपहरण कर लिया गया। अपहरण कर्ताओं को पुलिस ने रामगढ़ के सिकिदरी मार्ग पर दबोच लिया है। पुलिस सख्ती देख अपराधी बच्ची को रामगढ़ जिले के कुजू के पास छोड़ कर भाग निकले।

    Hero Image
    स्कूल जा रही बच्ची को अगवा करने वाला गिरफ्तार, घटना की जानकारी देती रामगढ़ पुलिस।

    जागरण टीम, रामगढ़/ रांची। रांची डेली मार्केट व हरमू में फलों का थोक व्यवसाय करने वाले कर्बला चौक बलदेव सहाय लेन निवासी आफताब आलम की पुत्री बिशप स्काट स्कूल की वर्ग 5 की छात्रा आयशा (11) को बुधवार सुबह करीब पौने आठ बजे अपहरण कर लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना पाकर रांची की पुलिस ने अपराधियों की धड़–पकड़ व बच्ची की बरामदगी के लिए अभियान चलाया। इसी बीच पुलिस दबिश देख अपराधी बच्ची को रामगढ़ जिले के कुजू के पास छोड़ कर भाग निकले। 

    घटना के बाद रामगढ़ एवं रांची पुलिस ने अभियान चलाकर गोला–सिकिदरी मार्ग पर घेराबंदी कर कार सहित चारों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अजय कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी है।

    रांची में विशप बेस्ट काट गर्ल्स स्कूल जा रही पांचवीं कक्षा की छात्रा का के अपरहण के कुछ घंटे में रामगढ़ पुलिस ने कुजू से बच्ची को बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

    पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र के गोला–सिकिदरी मार्ग पर घेराबंदी कर कार सहित चार अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    छात्रा की बरामदगी के बाद रामगढ़ एसपी अजय कुमार, रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, हटिया डीएसपी पीके मिश्रा आदि कुजू ओपी पहुंचे। साथ ही बरामद छात्रा से अपहरणकर्ताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    कुजू ओपी में एसपी अजय कुमार ने बताया कि बिशप स्काट स्कूल की वर्ग 5 की छात्रा आयशा (11) रोजाना की तरह अन्य सहपाठियों के साथ पूर्वाह्न करीब पौने आठ बजे ई रिक्शा से विद्यालय जा रही थी।

    इस दौरान सिरमटोली फ्लाई ओवर पर काले रंग की आई-20 कार(जेएच01एफयू-6874) पर सवार चालक सहित चार नकाबपोश अपहरणकर्ताओं ने ई क्रिक्शा में टक्कर मार दी। साथ ही छात्रा आयशा को अपनी कार में बिठा कर फरार हो गए। घटना की सूचना के साथ पूरा पुलिस महकमा हाई अलर्ट मोड में आ गया।

    आइजी मनोज कौशिक, रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने रामगढ़ जिले के एसपी अजय कुमार को तत्काल सूचित किया। इसके साथ ही रामगढ़ जिले के सभी थानों में नाकेबंदी कर दी गई।

    बरियर लगा सदलबल मौजूद मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने पूर्वाह्न लगभग साढ़े नौ बजे कार को आते देखा। पुलिस व बरियर को देख अपहरणकर्ताओं ने यू टर्न लेते हुए पुनः उसी दिशा में कार को पूरी रफ्तार दे दी।

    मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने उनका पीछा किया। हेसागढ़ा पुल के समीप अपहरणकर्ताओं व पुलिसिया वाहन बिल्कुल समानांतर स्थिति में आ गया। थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने पूरे साहस के साथ अपनी पिस्टल तानकर अपहरणकर्ताओं को रुकने की चेतावनी दी।

    चालक ने रुकने का इशारा कर कार को पुनः रफ्तार दे दी। पुलिस वाहन भी उनके पीछे लगा रहा। पीछे लगे वाहन व बढ़ती पुलिसिया दबिश को देख अपहरणकर्ताओं ने श्री राम चौक कुजू से केबी गेट कालोनी मार्ग होते हुए कुजू चौक की ओर अपने वाहन को दिशा दे दी।

    लेकिन पुलिस से घिरता देख अपहरणकर्ता बैंक आफ बड़ोदा शाखा के समीप चलती कार से अगवा की गई छात्रा आयशा को उताकर कुजू चौक की ओर फरार हो गए। बाद में छात्रा आयशा को लेकर पुलिस कुजू ओपी पहुंची। 

    पुलिस की अन्य टीम ने अपहरणकर्ताओं के भागने की दिशा में पीछा किया।लेकिन तब तक अपहरणकर्ता अपने वाहन के साथ पुलिस की नजरों से ओझल हो चुके थे। बाद में अपहर्ताओं को को पुलिस ने दबोच लिया।