Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: रांची के संकल्प सिन्हा नीति आयोग की स्थायी समिति के सदस्य नियुक्त

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 02:41 PM (IST)

    रांची के संकल्प सिन्हा को नीति आयोग द्वारा गठित एक महत्वपूर्ण स्थायी सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति का उद्देश्य भारत में निर्बाध भागीदारी और नवाचार आधारित विकास को गति देना है। संकल्प सिन्हा वर्तमान में आइबीएम के लिए आटोमोटिव एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र के महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। वे फिक्की और सीआइआइ जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

    Hero Image
    रांची निवासी संकल्प सिन्हा को नीति आयोग की स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

    राज्य ब्यूरो, रांची।  NITI Aayog रांची के संकल्प सिन्हा को नीति आयोग द्वारा गठित एक महत्वपूर्ण स्थायी सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है, जो अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) में विश्वविद्यालय-उद्योग-सरकार (यूआइजी) सहयोग पर सरकार को सलाह देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस नियुक्ति से संकल्प सिन्हा ने अपने शहर और राज्य को गौरवान्वित किया है। नीति आयोग ने आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने और अनुसंधान एवं विकास को जमीनी स्तर पर लाने के उद्देश्य से इस समिति का गठन किया है।

    Jharkhand News इसका मुख्य लक्ष्य उद्योग जगत और सरकार के बीच प्रभावी सहयोग को बढ़ावा देने में आने वाली चुनौतियों की पहचान करना और उनका समाधान करना है।

    समिति का उद्देश्य भारत में निर्बाध भागीदारी, अनुवाद संबंधी शोध को बढ़ावा देना और नवाचार आधारित विकास को गति देना है। पद्मभूषण वीके सारस्वत इसके अध्यक्ष होंगे।

    संकल्प सिन्हा वर्तमान में आइबीएम के लिए आटोमोटिव, एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र के महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। वे फिक्की और सीआइआइ जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

    रांची में जन्मे और पले-बढ़े संकल्प ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, रांची से और 12वीं DPS, रांची से पूरी की। उन्होंने एस.पी. जैन, मुंबई से एमबीए और मिशिगन यूनिवर्सिटी, यूएसए से सप्लाई चेन मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

    उनके पिता डा. शैलेंद्र प्रसाद सिन्हा रांची विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं, उनकी मां रीता सहाय गृहिणी हैं और उनकी पत्नी दिव्या भी रांची की रहने वाली एक इंजीनियर हैं। वे कांके रोड में रहते हैं।

    पिछले साल, संकल्प को प्रतिष्ठित ग्लोबल वर्ल्ड 40 अंडर 40 से सम्मानित किया गया था। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सात फरवरी को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया था।

    संकल्प ने आटोमोटिव, एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग में नई युग की प्रौद्योगिकी और परिवर्तनों पर 40 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन किए हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner