Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kind Hearted Shibu: कोयल की मौत से दुखी शिबू ने नौ वर्ष की उम्र में मांस-मछली खाना छोड़ दिया था

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 12:46 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन एक रहम दिल इंसान थे। महज नौ वर्ष की उम्र वे एक कोयल की मौत से इतना दुखित हुए हमेशा के लिए मांस-मछली खाना छोड़ दिया। यह बात वर्ष 1953 की है। दशहरा का दिन था और शिबू अपने पिता सोबरन सोरेन के साथ घर में बैठे थे।

    Hero Image
    शिबू सोरेन एक रहम दिल इंसान थे।

    डिजिटल डेस्क, रांची।  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की उम्र महज नौ वर्ष थी तो उन्हें एक कोयल की मौत से इतना दुख हुआ कि उन्होंने हमेशा के लिए मांस-मछली खाना छोड़ दिया।

    यह बात वर्ष 1953 की है। कहा जाता है कि दशहरा का दिन था और शिबू अपने पिता सोबरन सोरेन के साथ घर में बैठे थे। घरवालों ने एक कोयल पाल रखी थी जो शिबू के पैर में बार-बार चोंच मार रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हें परेशान देखकर जब उनके पिता ने कोयल को हटाने का प्रयास किया तो इसी क्रम में किसी तरह उसकी मौत हो गई ।

    इस घटना से शिबू सोरेन इतने दुखी हुए कि वह पूरी तर शाकाहारी बन गए। इतना ही नहीं, उन्होंने बांस का खटिया बनाकर और कफन ओढ़ाकर उस कोयल का दाह-संस्कार किया था।

    आज गुरुजी ने सबों से अंतिम विदाई ले ली। उनके जाने के बाद लोग उनके साथ बिताए पल तथा उनकी स्मृतियों को याद कर रहे हैं।