Rupesh Pandey Murder Case: कौन है ये भैरव सिंह जिस पर रांची में भड़काऊ भाषण देने का लगा आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Rupesh Pandey Murder Case झारखंड के हजारीबाग में छह फरवरी को सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन भीड़ ने रूपेश पांडेय की पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या के विरोध में हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर बयानबाजी हुई थी।

रांची, जासं। Rupesh Pandey Murder Case झारखंड में हजारीबाग के बरही में रूपेश पांडेय की हत्या के विरोध में हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन में हिंदुवादी नेता भैरव सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान जमकर बयानबाजी हुई थी। इस मामले में भैरव सिंह के खिलाफ कोतवाली थाना में भड़काऊ भाषण देने और कोविड19 को लेकर जारी दिशा निर्देश का उलंघन करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि भैरव सिंह ने भड़काऊ भाषण दिया। इसकी सूचना मिली। जांच के उपरांत आरोप सत्य पाये गए। जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भैरव सिंह सुर्खियों में तब आया था जब...
बता दें कि भैरव सिंह तब सुर्खियों में आया था, जब 2021 के प्रथम सप्ताह में एक महिला का सिर कटी लाश मिलने के बाद किशोरगंज में विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम का काफिला को रोक दिया गया था। इस मामले में भैरव सिंह को जेल भी जाना पड़ा था। इधर, भैरव सिंह पर पुलिस द्वारा प्राथिमिकी दर्ज कराने का विरोध शुरू हो गया है। हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि निरंकुश सरकार आरोपित पर कार्रवाई करने के बजाय हत्या के विरोध में आवाज उठाने वालों को ही टारगेट कर रही है।
सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन भीड़ ने रूपेश पांडेय की पीटकर कर दी थी हत्या
बता दें कि छह फरवरी को सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन भीड़ ने रूपेश पांडेय की पीटकर हत्या कर दी थी। स्वजनों ने 23 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घटना को लेकर हिंदुवादी संगठनों की ओर से पूरे झारखंड में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। हत्यारे को फांसी देने की मांग की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।