Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: 100 साल पूरे होने पर झारखंड में RSS चलाएगा अभियान, मोहन कच्छप बने सह प्रांत कार्यवाह

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 10:01 PM (IST)

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष पर झारखंड के 25 हजार से अधिक गांवों में घर-घर संपर्क अभियान चलाएगा। इस वर्ष विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। संघ ने सभी लोगों से भारतीय नववर्ष धूमधाम से मनाने का आग्रह किया है। अपने-अपने घरों में उत्सव का माहौल बनाएं और भगवा ध्वज लगाएं।

    Hero Image
    पत्रकारों से बातचीत करते प्रांत कार्यवाह संजय कुमार (दाएं) व प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष पर झारखंड के 25 हजार से अधिक गांवों में घर-घर संपर्क अभियान चाएगा। इस वर्ष विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

    उस दिन पूरे झारखंड के सभी खंडों और मंडलों में पूर्ण गणवेश में कार्यक्रम होंगे। उसके अगले एक वर्ष तक घर-घर संपर्क अभियान के साथ ही नगरों में गोष्ठियां, हिंदू सम्मेलन, प्रबुद्ध जन गोष्ठी और सामाजिक सद्भाव बैठकें आयोजित की जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर-घर साहित्य का वितरण किया जाएगा। 15 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    वहीं, अगले वर्ष 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक अधिकतम स्थानों पर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए शाखाएं लगाई जाएंगी। यह जानकारी आरएसएस के प्रांत कार्यवाह संजय कुमार ने सोमवार को रांची के कांके रोड स्थित विश्व संवाद केंद्र में दी।

    उन्होंने बेंगलुरु में समाप्त तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा की बैठक से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर इस बार प्रस्ताव पारित किए गए हैं।

    बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में आएं आगे

    विश्व समुदाय से बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, प्रांत सह प्रचार प्रमुख विजय कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख विवेक कुमार व महानगर प्रचार प्रमुख स्निग्ध कुमार उपस्थित थे।

    शाखा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि देश में जहां 83129 दैनिक शाखाएं, 32147 मिलन केंद्र एवं 12091 संघ मंडली हैं। वहीं, झारखंड में 779 दैनिक शाखाएं, 528 मिलन केंद्र एवं 129 मासिक मंडली लग रही हैं।

    इस वर्ष विजयादशमी के दिन तक झारखंड में लगभग दो हजार से अधिक स्थानों पर शाखा प्रारंभ करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बार संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) 24 मई से 9 जून तक सरस्वती विद्या मंदिर हजारीबाग में लगेगा।

    प्रांत कार्यवाह ने कहा कि भगवान बिरसा मु्ंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश में सभी शाखाओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वयंसेवकों के साथ-साथ समाज के प्रमुख लोगों को आमंत्रित कर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान एवं उनके पारिवारिक जीवन से परिचित कराया जाएगा।

    भारतीय नववर्ष धूमधाम से मनाने का आग्रह

    संघ ने सभी लोगों से भारतीय नववर्ष धूमधाम से मनाने का आग्रह किया है। इस संबंध में प्रांत कार्यवाह ने कहा कि इस बार भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च को है।

    उस दिन से विक्रम संवंत 2082 प्रारंभ होगा। इसलिए संपूर्ण समाज इस दिन को भव्य तरीके से मनाएं। अपने-अपने घरों में उत्सव का माहौल बनाएं और भगवा ध्वज लगाएं।

    संघ के कई अधिकारियों के दायित्व में हुआ परिवर्तन

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में झारखंड सहित देश के कई प्रांतों के अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन किया गया। कई प्रांतों में सह प्रांत प्रचारक नए बनाए गए। झारखंड के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह अब वनवासी कल्याण आश्रम, झारखंड के महामंत्री का दायित्व निभाएंगे।

    उनकी जगह प्रांत सेवा प्रमुख मोहन कच्छप को सह प्रांत कार्यवाह बनाया गया है। वहीं, नोएडा के विभाग प्रचारक प्रवीर को उत्तर बिहार सह प्रांत प्रचारक बनाया गया है।

    इसके साथ ही आगरा के विभाग प्रचारक आनंद को मेरठ का सह प्रांत प्रचारक, मुकेश को जम्मू का प्रांत प्रचारक, विनोद को ब्रज प्रांत का सह प्रांत प्रचारक, सुरेंद्र को सह प्रांत प्रचारक मध्यभारत बनाया गया है।

    श्रवण सैनी को सह प्रांत प्रचारक महाकौशल, अशोक पोरवाल को दिल्ली कार्यालय प्रमुख एवं मोहित अग्रवाल को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का सहयोगी बनाया गया है।

    इसके साथ ही विजय दीक्षित सह प्रांत कार्यवाह, मध्यभारत, केतनभाई सह प्रांत प्रचारक, मालवा, सुनील सह प्रांत प्रचारक, काशी प्रांत, मनोज क्षेत्र संपर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश, परमेश्वर क्षेत्र सह संयोजक धर्म जागरण और सुरेश त्रिवेदी क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

    जम्मू के प्रांत प्रचारक रुपेश अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें-

    देश में जातिवाद फैलाने वालों को RSS की चेतावनी, लोगों से कर दी सावधान रहने की अपील

    'RSS और BJP के बीच कोई विवाद नहीं', सह सरकार्यवाह अरुण कुमार का क्लियर जवाब