Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSS News: झारखंड में RSS के विश्व संवाद केंद्र के नए कार्यालय का उद्घाटन, संघ की गतिविधियों की इस प्रकार मिलेगी जानकारी

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Fri, 22 Apr 2022 12:08 PM (IST)

    RSS News झारखंड में RSS के विश्व संवाद केंद्र के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह कार्यालय रांची के कांके रोड में किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने कहा कि विएसके(VSK) संघ की गतिविधियों की सही जानकारी देता है।

    Hero Image
    RSS News: RSS के विश्व संवाद केंद्र के नए कार्यालय का उद्घाटन

    रांची, जासं। RSS News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि समय की मांग के अनुसार संघ के प्रचार कार्य में बदलाव होता रहा है। प्रारंभ में संघ में व्यक्ति से व्यक्ति तक संपर्क के आधार पर संघ का कार्य चलता था। स्वतंत्रता के बाद लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए कई पत्रिकाएं प्रारंभ की गई। समय के अनुसार प्रचार कार्यों में बदलाव होता रहा। फिर भी मीडिया के साथ साथ लोगों तक सही जानकारी नहीं पहुंच पा रही थी। इसलिए सही समय पर सही तरीके से लोगों व मीडिया के बीच संघ की गतिविधियों की जानकारी पहुंचे इसके लिए विश्व संवाद केंद्र (विएसके) प्रारंभ किया गया। देश के सभी प्रांतों में यह काम कर रहा है। वे गुरुवार को कांके रोड में विश्व संवाद केंद्र, झारखंड के नए कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए कार्यालय का हुआ उदघाटन।

    आंबेकर ने कहा कि जानकारी के अभाव में सही बात लोगों तक नहीं पहुंच पाता है। इसलिए विएसके मीडिया के माध्यम से संघ की गतिविधियों की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करता है। इसके साथ ही हिंदुत्व, राष्ट्र वाद, सामाजिक समरसता, सही इतिहास आदि की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने का काम विएसके करता है। विचार विमर्श का भी यह केंद्र है।

    संघ की गतिविधियों से अवगत होना चाहते हैं लोग

    उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग समाज में क्या हो रहा इससे अवगत होना चाहता है। लोग भी संघ की गतिविधियों से अवगत होना चाहते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो गलत जानकारी समाज में फैला रहे हैं। वैमनस्यता पैदा कर रहे हैं। इसलिए लोगों को जागरूक करने का भी काम हमलोगों को करना है।

    मौके पर ये लोग रहे उपस्थित

    इस अवसर पर अखिल भारतीय सह.प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर व आलोक कुमार, प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, सह प्रांत संघचालक अशोक श्रीवास्तव, क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनील ठाकुर, प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, प्रांत प्रचार प्रमुख धनंजय सिंह, प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू, विएसके के अध्यक्ष राम अवतार नारसरिया, महानगर संघचालक पवन मंत्री, प्रर्यावरण सह संयोजक सच्चिदानंद मिश्र, विभाग संघचालक विवेक भसीन सहित संघ के कई अधिकारी व स्वयंसेवक उपस्थित थे।

    comedy show banner
    comedy show banner