Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक बाबूराव देसाई का निधन, आज अंतिम संस्‍कार

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jan 2021 12:27 PM (IST)

    संघ के वरिष्ठ प्रचारक व एकल अभियान के संस्थापक श्याम जी गुप्त ने कहा कि 2000 में जब एकल विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत आया तब अशोक सिंघल जी ने बाबूराव देसाई को एकल का संरक्षक नियुक्त किया था। उनके मार्गदर्शन में एकल में वैचारिक पक्ष बहुत मजबूत हुआ।

    Hero Image
    आरएसएस के वरिष्‍ठ प्रचारक बाबूराव देसाई की फाइल फोटो।

    रांची, जासं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक व विहिप कार्यकारी मंडल के सदस्य बाबूराव देसाई का 97 वर्ष की उम्र में शुक्रवार की रात बेंगलुरु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। उनके निधन पर आरएसएस, विहिप एवं संघ परिवार के अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। संघ के वरिष्ठ प्रचारक व एकल अभियान के संस्थापक श्याम जी गुप्त ने कहा कि सन 2000 में जब एकल विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत आया तब अशोक सिंघल जी ने बाबूराव देसाई को एकल का संरक्षक नियुक्त किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके मार्गदर्शन में एकल में वैचारिक पक्ष बहुत मजबूत हुआ। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का निर्माण होता था। कहा कि एकल के परिवर्तन कुंभ में आमंत्रित करने के लिए मैं स्वयं गया था। डाक्टरों के परामर्श के कारण वे आ नहीं सके, किंतु आशीर्वाद भरपूर मिला। हम सब उनके प्यार, प्रोत्साहन तथा वैचारिक मार्गदर्शन को सदैव स्मरण रख सकें, यही राम जी के चरणों में प्रार्थना है।

    विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि 1949 में वे संघ के प्रचारक बने। विहिप के काम को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कर्नाटक में उन्‍होंने विहिप के कार्यों को बहुत ही आगे ले जाने का काम किया। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि विहिप के कार्यों को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    comedy show banner
    comedy show banner