RSS देश के सभी मंडलों में शाखा प्रारंभ करने की योजना पर कर रहा काम, मनमोहन वैद्य ने स्वयंसेवक से की ये अपील
RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष 2025 तक देश के सभी मंडलों में शाखा प्रारंभ करने की योजना पर काम कर रहा है। शुक्रवार को आरएसएस द्वारा कर्णावती में आरएसएस प्रतिनिधि सभा 2022 की शुरूआत की गई। इसी कार्यक्रम में आरएसएस सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने जानकारी दी।

रांची, (संजय कुमार)। RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा, संघ अपने शताब्दी वर्ष 2025 तक देश के सभी मंडलों में शाखा प्रारंभ करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक समय देने का आग्रह किया गया है। ताकि सभी मंडलों में शाखाएं प्रारंभ की जा सके। अभी पूरे देश में 60000 शाखाएं लग रही हैं। 59000 मंडलों में से 41 प्रतिशत मंडल में शाखाएं हैं। वहीं 19 प्रतिशत मंडल में संपर्क है। संघ कार्य की दृष्टि से एक मंडल में 10 से 12 गांवों को रखा गया है। सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने शुक्रवार को आरएसएस द्वारा कर्णावती में आरएसएस प्रतिनिधि सभा 2022 की शुरूआत की। इस दौरान आरएसएस के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में सभी अखिल भारतीय अधिकारी, सभी क्षेत्र व प्रांतों के अधिकारी, सभी विभाग प्रचारक और विविध संगठनों के संगठन मंत्री व सह संगठन मंत्री सहित 1248 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
मनमोहन वैद्य ने कहा कि देश में जितनी शाखाएं अभी लग रही हैं उनमें 61 प्रतिशत शाखाएं विद्यार्थियों की और 39 प्रतिशत व्यवसायियों की है। देश के 6556 प्रखंडों में से 84 प्रतिशत प्रखंडों में और 2303 नगरीय क्षेत्र में से 94 प्रतिशत क्षेत्र में संघ की शाखाएं चल रही हैं।
.jpg)
आरएसएस के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले।
कोरोना के कारण शाखा विस्तार में आई बाधा
मनमोहन वैद्य ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण शाखा विस्तार में बाधाएं आईं। इस कारण शताब्दी वर्ष के बचे हुए समय में शाखा विस्तार पर जोर दिया गया है। वैसे संक्रमण के समय 5.50 लाख स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य में अपना पूरा योगदान दिया। समाज के दूसरे लोगों ने भी समय दिया। यह राष्ट्र के जीवंत होने का लक्षण है।
इस वर्ष प्रशिक्षण के 104 वर्ग लगेंगे
सह सरकार्यवाह ने कहा कि इस वर्ष पूरे देश में 20 दिनों के लिए प्रशिक्षण के लिए 104 वर्ग लगेंगे। इसमें प्रथम वर्ष के लिए 68 जिसमें 40 वर्ष तक के स्वयंसेवक भाग लेंगे। 20 विशेष वर्ग जिसमें 40 वर्ष से ऊपर के स्वयंसेवक भाग लेंगे। वहीं द्वितीय वर्ष के लिए 15 और तृतीय वर्ष के लिए एक वर्ग जो नागपुर में लगेगा। सभी प्रशिक्षण वर्गों में 300 के लगभग स्वयंसेवक भाग लेंगे।
.jpg)
तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा के उद्घाटन में उपस्थित लोग।
केरल और कर्नाटक म़े संघ की सबसे अधिक शाखाएं लगती हैं
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि देश में केरल, कर्नाटक, मध्य भारत और राजस्थान में सबसे अधिक शाखाएं लगती हैं। वहीं ज्वाइन आरएसएस के माध्यम से बङी संख्या में युवा संघ से जुड़ रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्यष।
हम सब एक भारत माता के हैं पुत्र
कहा, हम सब एक भारत माता के पुत्र हैं। सामाजिक समरसता के माध्यम से लोगों में यह भाव जगाने का काम जारी है। वहीं कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवार को जोड़ने का प्रयास जारी है। गो संवर्द्धन के प्रयास से देसी गाय को पालने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है वहीं ग्राम विकास के माध्यम से गांवों को उन्नत बनाने का प्रयास जारी है। आज संघ की इन गतिविधियों के माध्यम से समाज के लोग बङी संख्या में जुड़ रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।