Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका के 160 शहरों में हिंदू स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया विजयादशमी उत्सव; ये रही विशेषता

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 11:53 AM (IST)

    RSS Celebrate Vijayadashami in America अमेरिका के 160 शहरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने धूमधाम से विजयादशमी उत्सव मनाया। अमेरिका के 34 राज्य के 160 शहरों में 230 स्थानों पर अभी शाखाएं लग रही हैं जहां ये उत्सव मनाया गया।

    Hero Image
    RSS Celebrate Vijayadashami in America: अमेरिका में RSS ने धूमधाम से मनाया विजयादशमी उत्सव।

    रांची, [संजय कुमार]। RSS Celebrate Vijayadashami in America भारत में जिस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के स्वयंसेवक शाखाओं पर विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाते हैं, उसी तरह विदेश में भी हिंदू स्वयंसेवक संघ(एचएसएस) से जुड़े स्वयंसेवक धूमधाम से विजयादशमी उत्सव मनाते हैं। जिन- जिन शहरों में शाखाएं लगती हैं वहां सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी भारत से बाहर अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूक्रेन, कनाडा, सऊदी अरब सहित 40 से अधिक देशों में हिंदू स्वयंसेवक संघ का कार्य चल रहा है। उन सभी देशों में किसी न किसी रूप में शाखाएं लगती हैं। अमेरिका के 34 राज्य के 160 शहरों में 230 स्थानों पर अभी शाखाएं लग रही हैं। सभी शहरों में विजयादशमी उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया।

    एक सप्ताह तक चलता है कार्यक्रम

    अमेरिका के अलग अलग शहरों में विजयादशमी के दिन से लेकर एक सप्ताह तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में सोमवार को विजयादशमी उत्सव हिंदू स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में 400 से अधिक अप्रवासी भारतीयों ने भाग लिया। महिलाओं की संख्या भी अच्छी थी। इस कार्यक्रम में भारत से गए एकल ग्रामोत्थान के राष्ट्रीय संयोजक ललन शर्मा और प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्रीय संयोजक रामाशीष सिंह भी शामिल हुए।

    ललन शर्मा ने फोन पर बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्वामी नारायण मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सामूहिक रूप से कई तरह के खेल हुए। फिर पथ संचलन निकाला गया। उसमें पुरुष, महिला और बच्चे एक साथ शामिल हुए। कुल 400 से अधिक संख्या थी। उन्होंने कहा कि ह्यूस्टन की तरह टेक्सास शहर में भी भव्य कार्यक्रम हुए। इनमें युवाओं की संख्या अच्छी थी।

    शाखा पर महिला और पुरुष एक साथ होते हैं शामिल

    भारत में आरएसएस की शाखाओं पर केवल पुरुष शामिल होते हैं वहीं राष्ट्र सेविका समिति की शाखाओं पर महिलाएं शामिल होती हैं। वहीं अमेरिका में पुरुष और महिलाएं एक ही साथ शाखा पर उपस्थित होती हैं। खेल में भी सभी एक साथ भाग लेते हैं। महिलाओं का गणवेश तो राष्ट्र सेविका समिति की तरह ही होता है जबकि पुरुषों के गणवेश में थोड़ा बदलाव रहता है। कार्यक्रमों में आरएसएस के सरसंघचालक डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार, माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर की तस्वीर लगाते हैं।

    एकल के 30000 हैं सदस्य

    एकल अभियान के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लगभग 20 दिनों के दौड़े पर अमेरिका गए ललन शर्मा ने बताया कि अमेरिका में एकल विद्यालय फाउंडेशन के नाम से 68 शहरों में कमेटी है। अभी 30000 से अधिक इसके सदस्य हैं। इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। भारत में चल रहे एकल अभियान के कार्यक्रमों में इन लोगों का सहयोग मिलता रहता है। समय समय पर इनमें से कई लोग भारत पहुंचकर कार्यक्रमों को देखते भी हैं।