विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड से होकर बिहार जाएगी राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन, रांची-धनबाद और हटिया समेत इस स्टेशनों पर होगा ठहराव 

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:16 AM (IST)

दिवाली और छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे राउरकेला-झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जो रांची, हटिया, बोकारो और धनबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन दिवाली-छठ के लिए चलेगी।

  2. यह ट्रेन रांची, हटिया, बोकारो, धनबाद से होकर गुजरेगी।

  3. 5 से 19 नवंबर 2026 तक तीन फेरे लगाएगी।

जागरण संवाददाता, रांची। दिवाली और छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे राउरकेला-झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगा।

ट्रेन संख्या 08105/08106 के परिचालन से झारखंड होकर बिहार जाने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी।

यह ट्रेन रांची, हटिया, मूरी, बोकारो स्टील सिटी और धनबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन तीन-तीन फेरे लगाएगी।

राउरकेला से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 08105 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल पांच नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को राउरकेला से प्रस्थान करेगी। राउरकेला से ट्रेन शाम सात बजे रवाना होगी। बानो में रात 20:48 बजे आगमन और 20:50 बजे प्रस्थान होगा।

हटिया में रात 22:15 बजे पहुंचेगी और 22:20 बजे रवाना होगी। रांची में 22:35 बजे आगमन और 22:45 बजे प्रस्थान होगा। मुरी में रात 23:56 बजे पहुंचेगी और अगले दिन 00:01 बजे रवाना होगी।

इसके बाद बोकारो स्टील सिटी में रात 01:00 बजे आगमन और 01:05 बजे प्रस्थान, धनबाद में 03:40 बजे आगमन और 03:50 बजे प्रस्थान, चित्तरंजन में 05:12 बजे आगमन और 05:14 बजे प्रस्थान, जसीडीह में 06:40 बजे आगमन और 06:45 बजे प्रस्थान होगा।

बरौनी में 10:45 बजे पहुंचकर 10:55 बजे रवाना होगी। समस्तीपुर में 12:20 बजे आगमन और 12:25 बजे प्रस्थान, दरभंगा में 13:20 बजे आगमन और 13:25 बजे प्रस्थान के बाद शुक्रवार शाम पांच बजे झंझारपुर पहुंचेगी।

झंझारपुर से शुक्रवार को होगी वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल छह नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को झंझारपुर से रात नौ बजे प्रस्थान करेगी।

दरभंगा में 23:50 बजे आगमन और 23:55 बजे प्रस्थान, समस्तीपुर में 00:50 बजे आगमन और 01:00 बजे प्रस्थान, बरौनी में 02:50 बजे आगमन और 03:00 बजे प्रस्थान होगा।

जसीडीह में सुबह 06:08 बजे आगमन और 06:13 बजे प्रस्थान, चित्तरंजन में 07:14 बजे आगमन और 07:16 बजे प्रस्थान, धनबाद में 10:15 बजे आगमन और 10:20 बजे प्रस्थान, बोकारो स्टील सिटी में 11:55 बजे आगमन और 12:00 बजे प्रस्थान होगा।

मुरी में 13:03 बजे आगमन और 13:05 बजे प्रस्थान, रांची में 14:20 बजे आगमन और 14:30 बजे प्रस्थान, हटिया में 14:45 बजे आगमन और 14:50 बजे प्रस्थान होगा। बानो में 16:18 बजे आगमन और 16:20 बजे प्रस्थान के बाद ट्रेन शनिवार शाम सात बजे राउरकेला पहुंचेगी।

17 कोच के साथ होगा परिचालन

स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11, सामान्य श्रेणी के दो और एसएलआरडी के दो कोच शामिल हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा और भीड़ के मद्देनजर इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर होकर दौड़ी टाटानगर-देवघर स्पेशल, दिवाली-छठ पर नो वेटिंग, 5 एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर व जनरल कोच

यह भी पढ़ें- बिहार-महाराष्ट्र के बीच चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, झारखंड के यात्रियों को भी फायदा, बुकिंग शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।