भागलपुर होकर दौड़ी टाटानगर-देवघर स्पेशल, दिवाली-छठ पर नो वेटिंग, 5 एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर व जनरल कोच
Indian Railways दीपावली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने व्यापक प्रबंध किए हैं। पांच ...और पढ़ें

Indian Railways छठ पर्व पर सुगम हुआ सफर! कवि गुरु अब 14 और हावड़ा-कटिहार 18 कोचों संग दौड़ेगी, साहिबगंज-कहलगांव रूट पर ट्रेन
HighLights
दीपावली-छठ पर यात्रियों की भीड़ के लिए रेलवे के प्रबंध।
पांच एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर, जनरल कोच जोड़े गए।
भागलपुर के रास्ते टाटानगर-देवघर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Indian Railways दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। यात्रियों की यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से पांच प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल सेकंड क्लास) के डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था से दैनिक और लंबी दूरी के रेल यात्रियों को सीधे तौर पर अतिरिक्त सीटें मिल सकेंगी।
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 13015/13016 हावड़ा–जमालपुर–हावड़ा कवि गुरु एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच की बढ़ोतरी की गई है। यह अतिरिक्त कोच हावड़ा से 04 नवंबर से 14 नवंबर तक तथा जमालपुर से 05 नवंबर से 15 नवंबर तक निरंतर जोड़ा जाएगा। इस वृद्धि के बाद कवि गुरु एक्सप्रेस अब 13 एलएचबी कोच के बजाय कुल 14 अत्याधुनिक एलएचबी कोचों के रैक के साथ पटरी पर दौड़ेगी।
हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस अब 18 कोचों के साथ चलेगी
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 13033/13034 हावड़ा–कटिहार–हावड़ा एक्सप्रेस में भी यात्रियों की सहूलियत के लिए एक अतिरिक्त जनरल सेकंड क्लास कोच लगाया जा रहा है। हावड़ा से यह ट्रेन 05 व 06 नवंबर को और कटिहार से 06 व 07 नवंबर को अतिरिक्त कोच के साथ रवाना होगी। इस अतिरिक्त बोगी के जुड़ने से हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस अब 17 के बजाय कुल 18 कोचों के संयोजन के साथ परिचालित होगी, जिससे सीमांचल और बंगाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
भागलपुर के रास्ते टाटानगर-देवघर स्पेशल का परिचालन शुरू
त्योहारी सीजन में झारखंड और बिहार के बीच आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भागलपुर होकर टाटानगर–देवघर स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी शुरू कर दिया गया है।
भागलपुर के स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्पेशल ट्रेन साहिबगंज और कहलगांव के रास्ते भागलपुर जंक्शन पहुंची और यहां से निर्धारित समय पर देवघर के लिए प्रस्थान कर गई। वापसी दिशा में भी यह ट्रेन देवघर से खुलकर भागलपुर, कहलगांव और साहिबगंज के रास्ते ही टाटानगर के लिए रवाना होगी। इस विशेष ट्रेन के चलने से सुल्तानगंज, भागलपुर और संताल परगना क्षेत्र के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिली है।
यह भी पढ़ें- भारतीय रेल : भागलपुर, पटना, हावड़ा-गोरखपुर, बेतिया, दरभंगा व नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, बिना आरक्षण भी सफर
जागरण संवाददाता, भागलपुर। दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। यात्रियों की यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से पांच प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल सेकंड क्लास) के डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था से दैनिक और लंबी दूरी के रेल यात्रियों को सीधे तौर पर अतिरिक्त सीटें मिल सकेंगी।
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 13015/13016 हावड़ा–जमालपुर–हावड़ा कवि गुरु एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच की बढ़ोतरी की गई है। यह अतिरिक्त कोच हावड़ा से 04 नवंबर से 14 नवंबर तक तथा जमालपुर से 05 नवंबर से 15 नवंबर तक निरंतर जोड़ा जाएगा। इस वृद्धि के बाद कवि गुरु एक्सप्रेस अब 13 एलएचबी कोच के बजाय कुल 14 अत्याधुनिक एलएचबी कोचों के रैक के साथ पटरी पर दौड़ेगी।
[सब-हेडिंग: हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस अब 18 कोचों के साथ चलेगी]
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 13033/13034 हावड़ा–कटिहार–हावड़ा एक्सप्रेस में भी यात्रियों की सहूलियत के लिए एक अतिरिक्त जनरल सेकंड क्लास कोच लगाया जा रहा है। हावड़ा से यह ट्रेन 05 व 06 नवंबर को और कटिहार से 06 व 07 नवंबर को अतिरिक्त कोच के साथ रवाना होगी। इस अतिरिक्त बोगी के जुड़ने से हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस अब 17 के बजाय कुल 18 कोचों के संयोजन के साथ परिचालित होगी, जिससे सीमांचल और बंगाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
[सब-हेडिंग: भागलपुर के रास्ते टाटानगर-देवघर स्पेशल का परिचालन शुरू]
त्योहारी सीजन में झारखंड और बिहार के बीच आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भागलपुर होकर टाटानगर–देवघर स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी शुरू कर दिया गया है।
भागलपुर के स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्पेशल ट्रेन साहिबगंज और कहलगांव के रास्ते भागलपुर जंक्शन पहुंची और यहां से निर्धारित समय पर देवघर के लिए प्रस्थान कर गई। वापसी दिशा में भी यह ट्रेन देवघर से खुलकर भागलपुर, कहलगांव और साहिबगंज के रास्ते ही टाटानगर के लिए रवाना होगी। इस विशेष ट्रेन के चलने से सुल्तानगंज, भागलपुर और संताल परगना क्षेत्र के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिली है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।