बिहार-महाराष्ट्र के बीच चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, झारखंड के यात्रियों को भी फायदा, बुकिंग शुरू
Gondia Patna Diwali Chhath Special Train: रेलवे ने दिवाली और छठ के लिए गोंदिया से पटना के बीच धनबाद होकर ...और पढ़ें

गोंदिया से राजेंद्र नगर के बीच दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। Patna Gondia Special Train: यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने महाराष्ट्र के गोंदिया से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन धनबाद होकर चलेगी। घोषणा के साथ टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। पहले दिन स्लीपर से एसी तक की सीटें फुल हो चुकी हैं।
दिवाली व छठ के दौरान चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ठहराव डोंगरगढ़, राजनंदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटपारा, बिलासपुर, चंपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल व राजेंद्रनगर में होगा।
इन तिथियों में चलेगी
- 08895 गोंदिया-पटना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार छह से 20 नवंबर तक चलेगी। गोंदिया से दोपहर 12:30 पर खुल कर अगले दिन सुबह 5:05 पर बोकारो, 6:03 पर चंद्रपुरा और सुबह 7:05 पर धनबाद आएगी। पटना शाम 4:30 पर पहुंचेगी।
- 08896 पटना-गोंदिया स्पेशल प्रत्येक शनिवार सात से 21 नवंबर तक चलेगी। पटना से शाम 6:10 पर खुल कर देर रात 2:35 पर धनबाद, 3:45 पर चंद्रपुरा, 5:05 पर बोकारो होकर अगले दिन तड़के 3:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
धनबाद होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू, सीटें खाली
धनबाद होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई हैं। उत्तर बिहार के मधुबनी के झंझारपुर, कटिहार के लाभा और पूर्णिया कोर्ट के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं।
- पांच से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली 08105 राउरकेला-झंझारपुर में सभी फेरे में सीटें उपलब्ध
- छह से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली 08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल में सीटें खाली
- पांच से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली 08181 टाटा-लाभा स्पेशल में सभी फेरे में सीटें उपलब्ध
- छह से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली 08182 लाभा-टाटा स्पेशल में सीटें खाली
- छह से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल में सभी फेरे में सीटें खाली
- सात से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलने वाली 08626 पूर्णिया कोर्ट- रांची स्पेशल के सभी फेरे में सीटें खाली