नए साल से सस्ता होगा ब्लैक डायमंड और रांची-पटना जनशताब्दी का सफर, हटेगा सुपरफास्ट टैग
Indian Railway Update: रेलवे के नए टाइम टेबल के तहत 1 जनवरी 2027 से कई ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म हो जाएगा, जिससे उनके नंबर बदलेंगे और किराया कम होगा।

रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)
HighLights
जनवरी 2027 से कई ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा समाप्त होगा।
ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस और जन शताब्दी अब एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी।
सुपरफास्ट टैग हटने से यात्रियों को कम किराया देना होगा।
जागरण संवाददाता, धनबाद। एक जनवरी 2027 से लागू होनेवाले रेलवे के नये टाइम टेबल में कई बदलाव दिखेंगे। सुपरफास्ट बन कर चल रहीं ट्रेनों के नंबर बदलेंगे। इसके साथ ही सुपरफास्ट का दर्जा भी छिन जाएगा।
62 साल पहले 1964 में पटरी पर उतरी प्राइड आफ कोलफील्ड यानी कोयला क्षेत्र के गौरव के रूप में चलने वाली धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस भी शामिल है। सुपरफास्ट बन कर चल रही ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस एक जनवरी से एक्सप्रेस बन जाएगी।
इसके साथ ही दोनों ओर से इस ट्रेन का नंबर भी बदल जाएगा। इसके साथ ही गोमो-बोकारो होकर चलने वाली रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस का नंबर भी बदलेगा।
टाटा-कटिहार (Tata-Katihar Express), Patna-Ernakulam Express, Kolkata-Agartala Garib Rath समेत अन्य कई ट्रेनों के नंबर बदलने से सुपरफास्ट के बदले एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी।
ट्रेन - वर्तमान नंबर - नया नंबर
धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस - 22388 - 13388
हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस - 22387 - 13387
पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस - 12365 - 13265
रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस - 12366 - 13266
सुपरफास्ट का दर्जा हटने से घटेगा किराया, एक जनवरी की आज से बुकिंग
सुपरफास्ट का दर्जा हटते से ट्रेनों के किराये में भी बदलाव होगा। सामान्य से आरक्षित तक की सभी श्रेणियों के किराये में कमी आएगी।
सुपरफास्ट के बदले एक्सप्रेस बनने के बाद भी समय में बदलाव नहीं किया गया, तो यात्रियों को कम किराया चुकाना होगा। एक जनवरी से नये नंबर और संशोधित किराये के साथ टिकटों की बुकिंग मंगलवार से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- बच्ची की छोटी-सी ख्वाहिश, धनबाद डीसी ने 48 घंटे में कर दिया पूरा
यह भी पढ़ें- सीट बेल्ट नहीं लगाने पर धनबाद पुलिस ने कार चालक से की मारपीट, पत्नी के सामने बाल पकड़कर खींचा; बवाल