कोलकाता-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदला, धनबाद के यात्रियों को झटका
Railway News: त्योहारों के दौरान चलने वाली कोलकाता-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदल दिया है, जिससे धनबाद समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी होगी।

कोलकाता-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। त्याेहारी सीजन में हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ने धनबाद होकर चलने वाली कोलकाता-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन की घोषणा कर दी है। इससे वैसे यात्रियों की परेशानी और बढ़ेगी जिन्होंने पहले से इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग करा ली है।
रेलवे ने 09709 खातीपुरा-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को प्रत्येक बुधवार को चार से 18 नवंबर तक धनबाद होकर चलाने की घोषणा की थी। वापसी में 09710 कोलकाता-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल छह से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाने की घोषणा हुई थी।
निर्धारित तिथि के अनुनसार, दिवाली व छठ के दौरान सफर करने वाले यात्रियों ने यात्रियों ने टिकट भी बुक करा लिया था। अब रविवार को अचानक मार्ग में बदलाव की घोषणा हो गई। पूर्व रेल से जारी सूचना में बताया कि परिचालन संबंधी बाधाओं के कारण स्पेशल ट्रेन आसनसोल से डीडीयू तक मार्ग परिवर्तन किया गया है।
धनबाद से भभुआ रोड तक के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
ट्रेन के मार्ग में फेरबदल से धनबाद से भभुआ रोड तक के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले कोलकाता से चलने वाली ट्रेन आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड व डीडीयू होकर चलनी थी।
अब आसनसोल से चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर व डीडीयू होकर चलेगी।
यह भी पढ़ें- नए साल से सस्ता होगा ब्लैक डायमंड और रांची-पटना जनशताब्दी का सफर, हटेगा सुपरफास्ट टैग
यह भी पढ़ें- बच्ची की छोटी-सी ख्वाहिश, धनबाद डीसी ने 48 घंटे में कर दिया पूरा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।