Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Crime: कर्मियों को बंधक बना ग्रिड में डकैती, जुड़ते गए तार, एक-एक कर नौ गिरफ्तार

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 01:40 PM (IST)

    नामकुम थाना क्षेत्र स्थित ग्रिड सब स्टेशन में डकैती की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कांड में शामिल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त दिनेश लोहरा ने पूछताछ में बताया कि डकैती के कुल 253 किलो तांबा पुंदाग स्थित फुरकान मल्लिक और दीपक सोनी की कबाड़ी दुकान में 750 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा था।

    Hero Image
    नाकुम ग्रिड सब स्टेशन में डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।

    जागरण संवाददाता,रांची।  Jharkhand Crime नामकुम थाना क्षेत्र स्थित ग्रिड सब स्टेशन में डकैती की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कांड में शामिल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    इनमें दिनेश लोहरा-डोरंडा,राजेश कुमार सिंह -हजारीबाग, शाहिद अंसारी-रामगढ़,ललन कुमार भुइयां- रामगढ़,जितु कुमार सिंह -रामगढ़, फुरकान मल्लिक- पुंदाग, बिरेंद्र बेदिया- रामगढ़,दीपक कुमार सोनी-पुंदाग, जितेंद्र कुमार- बिहटा शामिल हैं।

    गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त दिनेश लोहरा ने पूछताछ में बताया कि डकैती के कुल 253 किलो तांबा पुंदाग स्थित फुरकान मल्लिक और दीपक सोनी की कबाड़ी दुकान में 750 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा गया था। इससे 1 लाख 73 हजार रुपये मिले। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसे सभी आरोपितों में आपस में बांट लिया। बाद में दीपक सोनी ने उक्त तांबा पटना के जितेंद्र कुमार को 4 लाख रुपये में बेच दिया, जो इसे गलाने के लिए फैक्ट्री ले गया।

    इनके पास से डकैती में प्रयुक्त टेंपो वाहन, कटर मशीन, मोबाइल फोन, डकैती का कीमती सामान और बड़ी मात्रा में कापर स्ट्रिप व अन्य इलेक्ट्रिकल मटेरियल बरामद किया गया है।

    घटना के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक सह SSP Ranchi के निर्देश पर एक एसआइटी का गठन किया गया था। 20 से 25 की संख्या में नकाबपोश डकैत ग्रिड स्टेशन के पीछे से परिसर में पहुंचे थे। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों तथा सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया।

    इसके बाद डकैतों ने गोदाम के चारों ताले तोड़कर कापर स्ट्रिप, फ्लेक्सिबल केबल, कनेक्टर, एंगल प्लेट और अन्य लाखों के सामान साथ फरार हो गए। यह सामान राजधानी की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिए बेहद अहम थे।

    डकैती केसामान खरीदने वाले दुकानदार भी गिरफ्तार

    पुलिस ने इस मामले में दुकानदार फुरकान और दीपक को गिररफ्तार किया है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि दोनों दुकानदारों के द्वारा और भी पहले चोरी के सामान खरीदे गए हैं या नहीं।

    गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। दिनेश लोहरा और जितेंद्र कुमार पर पहले से कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिनमें डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और साजिश हैं।

    15 लाख रुपये के सामान ले गए थे डकैत

    नामकुम 14 जुलाई की रात हथियारबंद डकैतों ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपित अपने साथ 15 लाख रुपये का सामान ले गए थे। घटना के वक्त डकैत कर्मचारियों को बंधक बनाने के बाद समय समय पर दूसरे ग्रिड को अपडेट करा रहे थे।

    ताकि किसी को घटना के बारे में भनक नहीं लग पाए। ज्यादातर डकैतों ने कपड़ा नहीं पहना था। पुलिस को इस मामले में और भी डकैतों की तलाश है जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।