Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दैनिक जागरण के 'सड़क सुरक्षा अभियान' का दिखा असर, निगम ने रखे दुर्घटना रोकने के लिए पानी भरे ड्रम

    By Jagran NewsEdited By: Nirmal Pareek
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 05:02 PM (IST)

    झारखंड की राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा को लेकर दैनिक जागरण ने लगातार एक महीने तक अभियान चलाया था। अब इस अभियान का असर देखने को मिल रहा है। रांची नगर ...और पढ़ें

    Hero Image
    शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर दुर्घटना रोकने के लिए लगाए गए ड्रम

    जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले लोगों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। सड़क सुरक्षा को लेकर दैनिक जागरण ने लगातार एक महीने तक अभियान चलाया था, जिसके बाद रांची नगर निगम के द्वारा शहरवासियों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क के विभिन्न चौक-चौराहों पर पानी भरे ड्रम रखे जा रहे हैं। वहीं दुर्घटना रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट पर मिरर व स्पीड ब्रेकर भी लगाए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ड्रम 'शॉक एब्जॉर्बर' का काम करता है

    मालूम हो कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति से निपटने और सुरक्षा के मद्देनजर निगम के द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत से विभिन्न सामान जैसे कि ड्रम, पेडेस्ट्रियन इत्यादि लगाए जाने है। शहर के न्यूक्लियस माल, हिनू, बिरसा चौक, रातू रोड सहित अन्य जगहों पर भी जाम से निजात दिलाने के लिए ड्रम लगाए गए हैं। ड्रम की खासियत है कि इस में पानी भरा रहता है जिस कारण अनियंत्रित होकर यदि वाहन इससे टकराता है तो यह 'शॉक एब्जॉर्बर' का काम करता है। ये ड्रम सड़क के किसी भी कोने में लगाया जा सकता है।

    दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिन्हित

    इसी के साथ-साथ शहर के दुर्घटना संभावित क्षेत्र ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन सभी ब्लैक स्पॉट पर मिरर और स्पीड ब्रेकर भी लगाए जाएंगे। बता दें कि कुछ महीने पहले सड़क निर्माण विभाग की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर पोलार्ड लगाया गया था, लेकिन यह पोलार्ड ज्यादा दिन टिक नहीं सका। अब निगम पोलार्ड की जगह ड्रम लगा रहा है।

    लोगों की सुरक्षा के लिए ब्लाक स्पॉट पर लगेंगे मिरर

    रांची नगर निगम की सहायक आयुक्त ज्योती कुमार सिंह का कहना है कि शहरवासियों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ड्रम लगाए जा रहे हैं। शहर के सभी चौक-चौराहों पर ड्रम लगाए जाऐंगे। इसी के साथ-साथ सुरक्षा को ध्यान रखते हुए कई अन्य चीजें भी सड़कों पर लगाई जानी है। आग उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में लोगों की सुरक्षा के ब्लाक स्पॉट पर मिरर भी लगाए जाऐंगे।