Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में हर 7 मौत में एक पांच वर्ष से कम उम्र का बच्‍चा भी, जानिये इसके पीछे की खास वजह

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Tue, 07 Jul 2020 04:59 AM (IST)

    Jharkhand news live story झारखंड में होने वाली सात मौत में एक मौत शून्य से चार वर्ष तक के बच्चों की होती है। चौंकाने वाले ये आंकड़े रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया द्वारा जारी किए गए हैं

    झारखंड में हर 7 मौत में एक पांच वर्ष से कम उम्र का बच्‍चा भी, जानिये इसके पीछे की खास वजह

    रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। Jharkhand news live story झारखंड में होने वाली सात मौत में एक मौत शून्य से चार वर्ष तक के बच्चों की होती है। चौंकाने वाले ये आंकड़े रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया द्वारा जारी किए गए हैं। इसके अनुसार, झारखंड में होने वाली कुल मौत में 14 फीसद मौत इस आयु वर्ग के बच्चों की होती है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा पिछले दिनों जारी सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में 100 मौत होती है, तो इनमें 14 मौत शून्य से चार वर्ष तक के बच्चों की होती है, जबकि पूरे देश में होने वाली मौत में इस आयु वर्ग के बच्चों की मौत महज 11.5 फीसद ही होती है। इस आयु वर्ग में होने वाली सबसे अधिक मौत वाले राज्यों में झारखंड छठे स्थान पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और असम ही झारखंड से खराब स्थित में है। सबसे बदतर स्थिति मध्य प्रदेश की है, जहां कुल मौत में 20 फीसद मौत शून्य से चार वर्ष आयु के बीच होती है। इस मामले में सबसे बेहतर स्थिति में केरल है, जहां महज दो फीसद मौत इस आयु के बीच होती है। बेहतर राज्यों में केरल के बाद तमिलनाडु और पंजाब का स्थान है।

    झारखंड में इस आयु वर्ग के बच्चों की बात करें तो राज्य में शिशु मृत्यु दर अधिक है। यहां प्रति एक हजार जन्म पर 30 बच्चे की मौत पहले साल के भीतर हो जाती है। जानकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति तथा कुपोषण भी इसका बड़ा कारण मानते हैं। झारखंड में बाल मृत्यु दर भी प्रति हजार 34 है, जो कई राज्यों से अधिक है। 

    झारखंड में इतनी मौत इस आयु वर्ग में (आंकड़े प्रतिशत में)

    • एक वर्ष से कम : 12.6
    • एक से चार वर्ष  : 1.4
    • शून्य से 4 वर्ष  : 14.0
    • 5 से 14 वर्ष :  1.5
    • 15-59 वर्ष :  31.3
    • 60 वर्ष से अधिक : 53.2

    कुल मौत में शून्य से चार वर्ष के बच्चों की मौत का प्रतिशत

    1. मध्य प्रदेश : 20.0
    2. उत्तर प्रदेश : 17.7
    3. राजस्थान : 16.2
    4. बिहार : 16.1
    5. असम : 15.3
    6. झारखंड : 14.0
    7. छत्तीसगढ़ : 12.5
    8. हरियाणा : 12.0
    9. ओडिशा : 10.7
    10. गुजरात : 10.1
    11. उत्तराखंड : 9.1
    12. दिल्ली : 7.9
    13. आंध्र प्रदेश : 7.7
    14. तेलंगाना : 7.7
    15. कर्नाटक : 7.5
    16. जम्मू कश्मीर : 7.3
    17. पश्चिम बंगाल : 6.9
    18. महाराष्ट्र : 6.2
    19. हिमाचल प्रदेश : 5.2
    20. पंजाब : 5.0
    21. तमिलनाडु : 3.9
    22. केरल : 02.0

    भारत : 11.5