Ranchi Women College: दूसरे दीक्षांत समारोह में 123 छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल, राज्यपाल ने कहा- महिलाएं हो रही सशक्त
Ranchi Women College Convocation रांची महिला कालेज के दूसरे दीक्षांत समारोह में 123 छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस पहुंचे। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त हो रही है।

रांची, जासं। Ranchi Women College Convocation रांची महिला कालेज के दूसरे दीक्षांत समारोह में 123 स्नातक व स्नात्कोत्तर छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि दीक्षांत समारोह का किसी भी छात्र छात्राओं के लिए विशेष महत्व होता है। मेडल सिर्फ औपचारिकता नहीं है। यह दायित्व है खुद के प्रति, समाज के प्रति और देश के प्रति। आपका आचरण ही आपके ज्ञान का आइना होगा। अपके व्यव्हार को देख ही लोग आपके संस्थान का आकलन करेंगे। प्रतियोगिता के दौर में उत्कृष्टता हासिल करना जरूर लक्ष्य रखें। साथ ही, राष्ट्र के निर्माण में क्या भूमिका निभा सकते हैं इसकी भी चिंता करें।
दीक्षांत समारोह में उपस्थित लोग।
महिलाएं सशक्त हो रही है: राज्यपाल
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे महिला सशक्त हो सकती हैं। शिक्षा के माध्यम से ही समाज में लिंग भेद समाप्त होगा। आज महिलाएं अपने ज्ञान व कौशल के बल पर पूरी दुनिया में डंका बजा रही है पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर चल रही है और महिलाएं सशक्त हो रही है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा की रांची महिला कॉलेज सर्वश्रेष्ठ गुणों के विकास में बेहतरीन भूमिका निभा रहा है।
ज्ञान सबसे बड़ी सम्पत्ति: कुलपति
रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने कहा कि ज्ञान सबसे बड़ी सम्पत्ति है। इसे ना तो कोई बांट सकता है, ना ही कोई चुरा या छीन सकता है। ज्ञान का जितना संचय कर सकते हैं करें। शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ रोजगार प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि ज्ञान और विवेक में वृद्धि करना भी है। जीवन में कुछ पाने के लिए सीखने की भूख निरंतर बनाए रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।