विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड में दुर्गा पूजा के रंग में कहीं मौसम न डाल दे भंग! 13 अक्टूबर तक बारिश के आसार

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:00 AM (IST)

रांची और आसपास के जिलों में दुर्गा पूजा के दौरान 13 अक्टूबर तक आंशिक बादल और हल्की से मध्यम बारिश ...और पढ़ें

13 अक्टूबर तक झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव।

13 अक्टूबर तक झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव।

HighLights

  1. दुर्गा पूजा में रांची समेत कई जिलों में बारिश के आसार।

  2. 14-15 अक्टूबर को कोहरा और आंशिक बादल छाए रहेंगे।

  3. अगले पांच दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में दुर्गा पूजा को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। इसी बीच मौसम में बदलाव के संकेत भी मिलने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, 13 अक्टूबर तक रांची समेत आसपास के जिलों में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

वहीं, 14 और 15 अक्टूबर को सुबह कोहरा छाने और बाद में आसमान में आंशिक बादल रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि गढ़वा को छोड़कर उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, चतरा और लातेहार में बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में भी आसमान में बादल रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, ठंड और सुबह के समय धुंध का असर बढ़ सकता है। इससे दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। सुहाने मौसम में लोग शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों में घूमने का आनंद ले सकेंगे।

शहर में दुर्गा पूजा के पंडालों का निर्माण भी अंतिम चरण में है। ऐसे में मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि कहीं पूजा के दौरान बारिश उनके घूमने-फिरने का मजा किरकिरा न कर दे।

ऐसा रहा पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक 4.6 मिलीमीटर बारिश देवघर के मोहनपुर में दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रहा। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 12 October: मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना

यह भी पढ़ें- Weather Update: ओडिशा में 13 अक्टूबर के बाद बदलेगा मौसम, तटीय जिलों में बारिश के आसार