Kal Ka Mausam 12 October: मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना
Bihar Mausam Forecast: मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में सोमवार को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम ...और पढ़ें

सुबह के समय हवा में सापेक्ष आर्द्रता 80 से 95 प्रतिशत तक बनी रह सकती है।
HighLights
उत्तर बिहार में सोमवार को मौसम साफ और शुष्क।
अधिकतम तापमान 28-34, न्यूनतम 20-23 डिग्री सेल्सियस।
सुबह में आर्द्रता अधिक, दोपहर में हवा की गति सामान्य।
अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Weather Update: उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार क्षेत्र के अधिकांश भागों में सोमवार को फिलहाल मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
तापमान का दायरा
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
न्यूनतम तापमान की स्थिति वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह के समय हवा में सापेक्ष आर्द्रता 80 से 95 प्रतिशत तक बनी रह सकती है।
हवा की गति 5 से 15 किलोमीटर
आर्द्रता और हवा की गति जबकि दोपहर के समय आर्द्रता घटकर 40 से 45 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में हवा की गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।
हवा की दिशा में बदलाव शुरुआती दिनों में हवा मुख्य रूप से पूरब दिशा से और बाद में पश्चिमी दिशा से चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर बिहार में स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
