विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 11 October: वीकेंड पर मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:49 PM (IST)

Bihar Sunday Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 अक्टूबर को उत्तर बिहार, खासकर मुजफ्फरपुर में हल्की से मध्यम बारिश ...और पढ़ें

वायुमंडल में निचले स्तर पर बनी दबाव प्रणाली के कारण बादलों की आवाजाही लगातार बनी रहेगी। फाइल फोटो

वायुमंडल में निचले स्तर पर बनी दबाव प्रणाली के कारण बादलों की आवाजाही लगातार बनी रहेगी। फाइल फोटो

HighLights

  1. 11 अक्टूबर को उत्तर बिहार में हल्की बारिश संभव।

  2. पूर्वी यूपी के चक्रवाती घेरे से मौसम में बदलाव।

  3. बारिश से गर्मी और उमस से मिलेगी राहत।

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Bihar Sunday Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर बिहार के लिए 11 अक्टूबर यानी रविवार के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

वीकेंड के दिन कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास बने चक्रवाती घेरे के असर से राज्य में मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

जिस चक्रवाती प्रभाव की वजह से शनिवार की सुबह जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में तेज हवा, गर्जन और बारिश हुई थी वह अब भी कायम है। इसलिए रविवार को ऐसी स्थिति कायम रह सकती है।

वीकेंड पर बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 11 अक्टूबर के दौरान उत्तर बिहार के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा दर्ज की जा सकती है।

इसके साथ ही वायुमंडल में निचले स्तर पर बनी दबाव प्रणाली के कारण बादलों की आवाजाही लगातार बनी रहेगी। रविवार की छुट्टी मना रहे लोगों को हल्की बारिश के चलते मौसम में सुहावनापन महसूस हो सकता है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभाव

मौसम प्रणाली के विश्लेषण से पता चलता है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा उससे सटे इलाकों के ऊपर निचले वायुमंडल में हवा का एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है।

इसके अलावा उत्तर राजस्थान से लेकर ओडिशा तक बनी ट्रफ लाइन का असर भी पूर्वी भारत के मौसम पर पड़ रहा है। इन मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से बिहार के वायुमंडल में नमी बनी हुई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार 11 अक्टूबर के बाद 15 और 16 अक्टूबर के दौरान भी बिहार में छिटपुट बारिश की गतिविधियां दोबारा देखने को मिल सकती हैं।

हालांकि तापमान में भारी गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन हल्की वर्षा से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। मौसम विभाग ने आम लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 10 October: उत्तर बिहार में बदलेगा मौसम, सारण और चंपारण समेत कई जिलों में बारिश के आसार