विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 10 October: उत्तर बिहार में बदलेगा मौसम, सारण और चंपारण समेत कई जिलों में बारिश के आसार

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:10 PM (GMT+05:30)

Rain Prediction In Bihar: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा ने उत्तर बिहार के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया ...और पढ़ें

अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 

HighLights

  1. उत्तर बिहार में मुख्य रूप से साफ और शुष्क मौसम रहेगा।

  2. 10 अक्टूबर को सारण, चंपारण में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना।

  3. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल देखभाल की सलाह दी।

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Bihar Weather Forecast Today: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उत्तर बिहार के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है।

जिला समेत उत्तर बिहार के अधिकांश इलाकों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, 10 अक्टूबर को सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के कुछ स्थानों पर गरज-चमक और हल्की तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है।

तापमान का पूर्वानुमान

इस अवधि में उत्तर बिहार का अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 95 प्रतिशत और दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

हवा की रफ्तार

पूर्वानुमान अवधि के दौरान हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। शुरुआत में पूर्वी और बाद में पश्चिमी दिशा से 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।

पिछले तीन दिनों में पूसा वेधशाला का औसत अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले दिनों का हाल

बीते दिनों पूसा क्षेत्र में औसतन 5.0 घंटे प्रतिदिन धूप दर्ज की गई तथा 56.6 मिमी वर्षा हुई। सुबह के समय हवा की औसत गति 6.2 किमी प्रति घंटा और सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम के इस बदलाव के अनुसार फसलों की देखरेख की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 9 October: मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का ALERT