Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi: शोरूम से कम नहीं है धोनी की बाइक और कार का कलेक्शन, देखकर दंग रह गये वेंकटेश प्रसाद; शेयर किया वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 10:12 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगर खेल के दीवाने हैं तो गाड़ियों के प्रति भी उनकी दीवानगी कम नहीं है। आज उनके पास देश-विदेश की लगभग सौ मोटरसाइकिलें और दर्जन से ज्यादा महंगी कारें हैं। इन गाड़ियों के रखरखाव के लिए उन्होंने रांची के कांके स्थित सिमलिया में अपने सात एकड़ के फार्म हाउस में शोरूमनुमा गैराज बना रखा है।

    Hero Image
    वेंकटेश प्रसाद ने साक्षी धोनी द्वारा तैयार वीडियो ट्वीटर पर किया साझा।

    संजीव रंजन, रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगर खेल के दीवाने हैं, तो गाड़ियों के प्रति भी उनकी दीवानगी कम नहीं है। धोनी ने 90 के दशक में पुरानी यामाहा मोटरसाइकिल खरीदी थी, जिससे वह अपने दोस्तों के साथ रांची और आसपास के क्षेत्रों की सैर पर निकल जाया करते थे। जैसे-जैसे धोनी सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए, उनका यह प्रेम भी परवान चढ़ता गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज उनके पास देश-विदेश की लगभग सौ मोटरसाइकिलें और दर्जन से ज्यादा महंगी कारें हैं। इन गाड़ियों के रखरखाव के लिए उन्होंने रांची के कांके स्थित सिमलिया में अपने सात एकड़ के फार्म हाउस में शोरूमनुमा गैराज बना रखा है।

    कार-बाइक कलेक्शन देख दंग रह गये वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी

    कई वर्तमान और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रांची में मैच खेलने के दौरान या अन्य अवसरों पर जब रांची पहुंचते हैं, तो धोनी के इस कलेक्शन और उनकी दीवानगी को देखने जरूर जाते हैं। सोमवार को जब पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और स्पिनर सुनील जोशी रांची आए, तो दोनों माही के फॉर्म हाउस पहुंचे। वह धोनी के बाइक और कार कलेक्शन को देख दंग रह गए।

    धोनी की पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

    धोनी की पत्नी साक्षी द्वारा तैयार वीडियो को वेंकटेश ने साझा किया, जो देखते ही देखते प्रसारित हो गया। इसमें धोनी के साथ वेंकटेश प्रसाद, सुनील जोशी व माही के मित्र चितु दिख रहे हैं। वीडियो में वेंकटेश ने बताया कि वह रांची चार बार आ चुके हैं, लेकिन माही का यह गैराज पहली बार देख रहे हैं। प्रसाद ने ट्वीट किया कि "मैंने किसी व्यक्ति में कार और बाइकों को लेकर इतना जुनून नहीं देखा है।"

    सबसे महंगी ग्रैंड पोर्श 911 कार

    धोनी के पास एक से बढ़कर एक कार है। वेंटेज भी शामिल है। सबसे महंती ग्रैंड पोर्शे 911 कार है। इसकी कीमत ढाई करोड़ बताई गई है। हम्मर H-2 (एक करोड़) रॉल्स रॉयस, लैंड रोवर फ्रीलैंडर, पजेरो, महिंद्रा और मारुति की भी कई कारें महंगी कारें शोरूम का हिस्सा है।

    68 लाख बाइक

    बाइक की बात करें तो उनके पास 68 लाख कीमत की हेलकैट बाइक है। इसके अलावा हार्ले-डेविडसन, कावासाकी निंजा H-2, डुकाटी 1098, यामाहा RD-350 भी हैं। माही जब रांची में रहते हैं तब वह बाइक से ही स्टेडियम आना-जाना पसंद करते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner