विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न सरकारी सूची में नाम, न अपना परिसर; रांची के धुर्वा बस स्टैंड में यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं तक नहीं

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:00 AM (IST)

रांची के धुर्वा में एक बस स्टैंड सालों से बिना नगर निगम की मंजूरी के चल रहा है, जहाँ से प्रतिदिन 30-40 बसें बिहार के विभिन्न शहरों के लिए संचालित होती हैं। परिसर न होने के कारण बसें सड़कों पर खड़ी होती है।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. धुर्वा बस स्टैंड बिना नगर निगम की मंजूरी के चल रहा है।

  2. प्रतिदिन 30-40 बसें सड़कों पर खड़ी होकर संचालित होती हैं।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी के धुर्वा बस स्टैंड में सालों से संचालित हो रहा बस स्टैंड आधिकारिक तौर पर रांची नगर निगम के बस स्टैंडों की सूची में शामिल नहीं है। इसके बावजूद यहां से हर दिन 30 से 40 बसों का परिचालन हो रहा है।

बनारस, सासाराम, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, पटना, बाढ़ और बख्तियारपुर समेत बिहार के कई जिलों के लिए यहां से बसें खुलती हैं। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े स्तर पर बसों का परिचालन होने के बावजूद स्टैंड के लिए अब तक कोई निर्धारित परिसर नहीं है।

सड़क और मोहल्लों में खड़ी होती हैं बसें

स्टैंड का अपना परिसर नहीं होने के कारण बसों को सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया जाता है। कई बार आसपास के मोहल्लों की सड़कों पर भी बसें खड़ी रहती हैं। इससे सड़कों की चौड़ाई कम हो जाती है और आम लोगों के आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों को रोजाना जाम और रास्ता बाधित होने की समस्या से जूझना पड़ता है। बसों के लगातार आने-जाने से इलाके में यातायात का दबाव भी बना रहता है।

यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं भी नहीं

अनाधिकारिक होने के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। शौचालय नहीं होने के कारण कई यात्री आसपास के इलाकों में ही लघुशंका करते हैं। इससे मोहल्ले की महिलाओं को सड़क से गुजरने में परेशानी होती है।

सरकारी बस स्टैंड की सूची से बाहर

रांची में नगर निगम और सरकार के अधीन संचालित प्रमुख बस टर्मिनलों में बिरसा मुंडा बस टर्मिनल (खादगढ़ा), आइटीआइ बस स्टैंड और सरकारी बस डिपो शामिल हैं। लेकिन धुर्वा बस स्टैंड का नाम इस सूची में नहीं है। इसके बावजूद यहां से नियमित रूप से बसों का परिचालन हो रहा है। यहां स्थायी टिकट काउंटर भी मौजूद है। 

यह भी पढ़ें- 1.65 करोड़ की बोली लगाकर मुकर गई कंपनी, रांची के चिल्ड्रन पार्क का टेंडर होगा रद; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

यह भी पढ़ें- रांची-पटना जाने वालों को मिलेगी राहत! 121.70 करोड़ से बदलेगी बरही-हजारीबाग सड़क की सूरत; बनेगी मॉडल रोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।