विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1.65 करोड़ की बोली लगाकर मुकर गई कंपनी, रांची के चिल्ड्रन पार्क का टेंडर होगा रद; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

रांची नगर निगम मोरहाबादी चिल्ड्रन पार्क के संचालन का टेंडर रद करने की तैयारी में है। सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा न करने पर उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा, जिसके बाद नए सिरे से टेंडर जारी होगा।

AI द्वारा गई बनाई गई तस्वीर।

AI द्वारा गई बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. 1.65 करोड़ की बोली लगाने वाली कंपनी ने दस्तावेज नहीं जमा किए।

  2. रांची नगर निगम टेंडर रद कर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करेगा।

  3. मोरहाबादी चिल्ड्रन पार्क के संचालन के लिए नया टेंडर जारी होगा।

जागरण संवाददाता, रांची। मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रन पार्क के संचालन के लिए डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाने वाली कंपनी को अब झटका लगने वाला है। निर्धारित समय में जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करने के कारण रांची नगर निगम कंपनी का टेंडर रद करने की तैयारी में है। साथ ही कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इसके बाद चिल्ड्रन पार्क के संचालन के लिए निगम नए सिरे से टेंडर जारी करेगा।

दरअसल, रांची नगर निगम ने मोरहाबादी चिल्ड्रन पार्क के संचालन और रखरखाव के लिए तीन साल की अवधि का टेंडर निकाला था। इसके लिए करीब 22 लाख रुपये का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया था। ऑनलाइन आक्शन में एक कंपनी ने तीन साल के लिए 1.65 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई थी।

इस बोली के साथ ही चिल्ड्रन पार्क रांची का सबसे महंगा पार्क बन गया था। इतनी बड़ी राशि की बोली लगने से निगम को पार्क के संचालन से अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी की ओर से जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए जाने के कारण अब पूरी प्रक्रिया रद होने की स्थिति बन गई है।

ऑनलाइन आक्शन में पहले दस्तावेज जमा करने का नियम नहीं

निगम की निविदा प्रक्रिया में ऑनलाइन आक्शन में शामिल होने के लिए शुरुआती स्तर पर सभी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य नहीं है। कंपनियां ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती हैं। सबसे ऊंची बोली लगाने के बाद संबंधित कंपनी को निर्धारित समय में जरूरी दस्तावेज जमा करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं।

चिल्ड्रन पार्क के मामले में सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की। इसी वजह से निगम अब टेंडर रद करने की तैयारी कर रहा है।

नए सिरे से निकलेगा टेंडर

कंपनी का टेंडर रद होने के बाद चिल्ड्रन पार्क के संचालन और रखरखाव के लिए नए सिरे से निविदा जारी की जाएगी। इससे पार्क के संचालन की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। वहीं, डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाने के बाद भी दस्तावेज जमा नहीं करने के मामले को निगम गंभीरता से ले रहा है।

कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई से भविष्य में निगम की निविदाओं में उसके शामिल होने का रास्ता भी बंद हो सकता है। अब निगम की कार्रवाई और नए सिरे से टेंडर जारी होने पर पार्क के संचालन का भविष्य निर्भर करेगा। 

यह भी पढ़ें- रांची-पटना जाने वालों को मिलेगी राहत! 121.70 करोड़ से बदलेगी बरही-हजारीबाग सड़क की सूरत; बनेगी मॉडल रोड

यह भी पढ़ें- पात्र युवाओं को भी मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा रहा, CEO ने रांची के तमाड़ में होम टू रोल सत्यापन में पकड़ी गड़बड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।