विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में आज गुरु नानक शोभायात्रा, 10 घंटे तक मेन रोड समेत कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:50 AM (GMT+05:30)

गुरु नानक जयंती शोभायात्रा के कारण रांची में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आज दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

गुरु नानक जयंती के अवसर पर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

गुरु नानक जयंती के अवसर पर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. दोपहर 2 बजे से छोटे मालवाहक वाहनों पर रोक रहेगी।

  2. कई प्रमुख सड़कों पर यातायात मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

जागरण संवाददाता, रांची। गुरु नानक जयंती के अवसर पर आज रविवार को रांची में निकलने वाली गुरु नानक सत्संग शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ऐसे वाहन रिंग रोड से होकर गुजरेंगे।

वहीं, दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, पूर्व निर्धारित नो-इंट्री का समय पहले की तरह लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक रेडियम चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक, रतन पीपी होते हुए सुजाता चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

शोभायात्रा के गुजरने के दौरान मेट्रो स्ट्रीट, दुर्गा मंदिर रोड, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक और शहीद चौक सहित संबंधित मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों पर भी कुछ समय के लिए वाहनों को रोका या डायवर्ट किया जा सकता है।

सुजाता चौक से मेन रोड जाने का बदला रास्ता

शोभायात्रा के दौरान सुजाता चौक से मेन रोड की ओर जाने वाले वाहन रतन पीपी से दाएं मुड़कर कर्बला चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दोपहर दो बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक मेट्रो स्ट्रीट, दुर्गा मंदिर रोड, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक, शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक, काली मंदिर चौक, उर्दू लाइब्रेरी चौक, राधाकृष्णन चौक और सुजाता चौक की ओर जाने से बचें।

शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने की अपील की गई है। इसके लिए रामविलास पेट्रोल पंप के बगल में स्थित सुरजीत मोटर (पंजाबी) गैरेज और लेजर पंप के सामने शारदा नंद बाल मंदिर स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि शोभायात्रा के दौरान यातायात सुचारु बना रहे। 

यह भी पढ़ें- अब JPSC नहीं, नया आयोग करेगा विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति; रांची में 4 नए संस्थानों के कार्यालय तय

यह भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, रांची होई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की तत्काल नियुक्ति की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।