विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, रांची होई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की तत्काल नियुक्ति की मांग

Published: Sun, 22 Nov 2026 01:21 AM (GMT+05:30)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CJI और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को पत्र लिखकर रांची हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की तत्काल नियुक्ति की मांग की है। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

HighLights

  1. CM सोरेन ने CJI को नए CJ नियुक्ति हेतु लिखा पत्र।

  2. रांची हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की तत्काल नियुक्ति की मांग।

  3. मौजूदा CJ के रिटायरमेंट से पहले नियुक्ति आवश्यक बताई।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनाक की नियुक्ति की की मांग की है।

रांची हाईकोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनाक 27 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं और अभी तक नए न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में पेंडिंग मामलों के निपटारे में देरी हो सकती है।

CJI और कॉलेजियम के न्यायाधीशों को लिखे एक पत्र में, सोरेन ने कहा कि लंबे समय तक अंतरिम व्यवस्था बनाए रखने से न्यायिक तंत्र में अनिश्चितता पैदा हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार होने वाले बदलावों से हाई कोर्ट के प्रशासनिक कामकाज और संस्थागत योजनाओं में बाधा आती है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ

यह भी पढ़ें- सर्द हवाओं और फुहारों ने बढ़ाई ठंड: सामान्य से 6 डिग्री नीचे गिरा अधिकतम तापमान, दो दिन बाद रात का पारा और लुढ़केगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।