दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, रांची से पूर्णिया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन; यहां देखें पूरा टाइम टेबल
रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच ...और पढ़ें

रांची से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन।
HighLights
रांची से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन।
छह नवंबर से हर शुक्रवार रांची से होगी रवाना।
जागरण संवाददाता, रांची। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08625/08626 रांची–पूर्णिया कोर्ट–रांची स्पेशल का परिचालन तीन-तीन फेरे के लिए होगा।
रांची से यह ट्रेन छह नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी, जबकि पूर्णिया कोर्ट से सात नवंबर से प्रत्येक शनिवार को वापसी करेगी। इस ट्रेन के चलने से झारखंड और बिहार के बीच त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
ट्रेन संख्या 08625 रांची–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल छह, 13 और 20 नवंबर को रांची से शाम छह बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मुरी स्टेशन पर शाम 7:15 बजे पहुंचेगी और 7:17 बजे रवाना होगी। बोकारो स्टील सिटी में रात 8:10 बजे आगमन और 8:15 बजे प्रस्थान होगा। धनबाद में रात 10:07 बजे पहुंचेगी और 10:15 बजे रवाना होगी।
इसके बाद देवघर में रात 1:30 बजे आगमन और 1:35 बजे प्रस्थान होगा। भागलपुर में सुबह 4:15 बजे पहुंचेगी और 4:25 बजे रवाना होगी। मुंगेर में सुबह 6:45 बजे आगमन और 6:50 बजे प्रस्थान होगा। सहरसा में सुबह 9 बजे पहुंचेगी और 9:10 बजे रवाना होकर सुबह 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 08626 पूर्णिया कोर्ट–रांची स्पेशल सात, 14 और 21 नवंबर को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर तीन बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सहरसा में शाम 5:35 बजे पहुंचेगी और 5:45 बजे रवाना होगी। मुंगेर में रात 8:05 बजे आगमन और 8:10 बजे प्रस्थान होगा। भागलपुर में रात 9:50 बजे पहुंचेगी और 10 बजे रवाना होगी। देवघर में रात 12:45 बजे आगमन और 12:55 बजे प्रस्थान होगा।
वहीं धनबाद में सुबह 4:45 बजे पहुंचेगी और 4:50 बजे रवाना होगी। बोकारो स्टील सिटी में सुबह 6:25 बजे आगमन और 6:30 बजे प्रस्थान होगा। मुरी में सुबह 7:58 बजे पहुंचेगी और 8 बजे रवाना होकर सुबह 9:45 बजे रांची पहुंचेगी।
22 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 13, सामान्य श्रेणी के चार और एसएलआरडी के दो कोच शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- इस्पात और मगध एक्सप्रेस सहित चार जोड़ी ट्रेनों से छिना सुपरफास्ट का दर्जा, 1 जनवरी से बदलेंगे नंबर
यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर घर जाना हुआ आसान: चक्रधरपुर और रांची मंडल से गुजरेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।