छठ पूजा पर घर जाना हुआ आसान: चक्रधरपुर और रांची मंडल से गुजरेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए 5 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

रेलवे प्रशासन ने त्योहारों के इस खास अवसर पर 5 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
HighLights
दिवाली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ कम होगी।
बिहार-झारखंड जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दिवाली और लोकआस्था के महापर्व छठ के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अत्यधिक भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है।
रेलवे प्रशासन ने त्योहारों के इस खास अवसर पर 5 जोड़ी 'पूजा स्पेशल' ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
इनमें से 4 जोड़ी ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा रेलखंड से होकर गुजरेंगी, जबकि 1 जोड़ी ट्रेन रांची रेल मंडल होकर परिचालित की जाएगी।
इन विशेष ट्रेनों की शुरुआत से बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे ने इन सभी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) के आधार पर करने का निर्णय लिया है।
जानिए कौन-सी ट्रेन कब और किस रूट पर चलेगी
1. टाटानगर-लाभा-टाटानगर पूजा स्पेशल (08181/08182)
- ट्रेन संख्या 08181 (टाटानगर से लाभा): यह ट्रेन 5 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को टाटानगर से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे लाभा पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 08182 (लाभा से टाटानगर): वापसी में यह स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को लाभा से सुबह 5:20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 11:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
- प्रमुख ठहराव: चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी
2. गोंदिया-पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल (08895/08896)
- ट्रेन संख्या 08895 (गोंदिया से पटना): यह ट्रेन 6 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोंदिया से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को शाम 4:30 बजे पटना पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 08896 (पटना से गोंदिया): वापसी में यह ट्रेन 7 नवंबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पटना से शाम 6:10 बजे रवाना होकर सोमवार को सुबह 3:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
- प्रमुख ठहराव: झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी
3. राउरकेला-झंझारपुर-राउरकेला पूजा स्पेशल (08105/08106)
- ट्रेन संख्या 08105 (राउरकेला से झंझारपुर): यह ट्रेन 5 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को राउरकेला से शाम 7:00 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 08106 (झंझारपुर से राउरकेला): वापसी में यह स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को झंझारपुर से रात 9:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7:00 बजे राउरकेला पहुंचेगी
- प्रमुख ठहराव: बानो, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी
4. शालीमार-दरभंगा-शालीमार पूजा स्पेशल (08109/08110)
- ट्रेन संख्या 08109 (शालीमार से दरभंगा): यह ट्रेन 3 नवंबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शालीमार स्टेशन से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 9:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 08110 (दरभंगा से शालीमार): वापसी में यह ट्रेन 4 नवंबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से रात 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 2:30 बजे शालीमार पहुंचेगी।
- प्रमुख ठहराव: संतरागाछी।
5. रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची पूजा स्पेशल (08625/08626)
- ट्रेन संख्या 08625 (रांची से पूर्णिया कोर्ट): यह ट्रेन 6 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से शाम 6:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 08626 (पूर्णिया कोर्ट से रांची): वापसी में यह ट्रेन 7 नवंबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9:45 बजे रांची पहुंचेगी।
- प्रमुख ठहराव: मुरी और बोकारो स्टील सिटी। यात्रियों को भीड़भाड़ से मिलेगी निजात
रेलवे प्रशासन के इस अहम और समय पर लिए गए फैसले से दिवाली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को सीट पाने में काफी आसानी होगी।
विशेष रूप से बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह ट्रेनें वरदान साबित होंगी और त्योहार के दौरान स्टेशनों पर होने वाली अनियंत्रित भीड़ पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।