दुर्गा पूजा के बाद पटना जाना है तो देर न करें! 23 अक्टूबर को रांची से चलेंगी ये 7 ट्रेनें, नोट कर लें पूरा टाइम टेबल
दुर्गा पूजा की छुट्टियां खत्म होने के बाद 23 अक्टूबर को रांची से पटना के लिए सात ट्रेनें उपलब्ध होंगी। ...और पढ़ें

23 अक्टूबर को रांची से पटना के लिए सात ट्रेनें। जागरण
HighLights
23 अक्टूबर को रांची से पटना के लिए सात ट्रेनें।
जनशताब्दी, वंदे भारत, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सहित कई विकल्प।
डिजिटल डेस्क, रांची। दुर्गा पूजा की छुट्टियां खत्म होने के बाद पटना लौटने की तैयारी कर रहे हैं तो ट्रेनों का समय जरूर देख लें। 23 अक्टूबर को रांची से पटना जाने के लिए सात ट्रेनों के विकल्प दिए गए हैं। इनमें जनशताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेन का समय देखकर यात्रा की योजना बना सकते हैं।
देखें ट्रेन की लिस्ट:
चारलापल्ली-पटना स्पेशल (03254) - यह स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर की रात 11 बजे चारलापल्ली से रवाना होकर 23 अक्टूबर की रात 1:45 बजे रांची पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18626) - यह ट्रेन सुबह 6:05 बजे रांची से रवाना होकर दोपहर 3:08 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन आखिर में पूर्णिया पहुंचेगी।
रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) - यह ट्रेन दोपहर 2:25 बजे रांची से रवाना होकर रात 10:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस (22350) - यह ट्रेन शाम 4:15 बजे रांची से रवाना होकर रात 10:10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस (18629) - यह ट्रेन शाम 4:50 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:53 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन आखिर में गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस (18624) - यह ट्रेन शाम 7:10 बजे हटिया से रवाना होकर शाम 7:35 बजे रांची पहुंचेगी ओर अगले दिन सुबह 6:18 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन आखिर में इस्लामपुर पहुंचेगी।
पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (18622) - यह ट्रेन रात 10:10 बजे हटिया से रवाना होकर 10:25 बजे रांची पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 1:35 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।







यात्रा से पहले ध्यान रखें
ट्रेन का किराया और टिकट उपलब्धता यात्रा की श्रेणी और बुकिंग के समय के अनुसार बदल सकता है। इसलिए टिकट बुक करने से पहले रेलवे के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का समय और किराया एक बार जरूर जांच लें।
