दिल्ली से हावड़ा के लिए चली एसी स्पेशल ट्रेन, शनिवार देर रात 2 बजे धनबाद पहुंचेगी
दिल्ली से वापसी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली से हावड़ा के लिए एक एसी स्पेशल ...और पढ़ें

दिल्ली-हावड़ा के बीच एसी स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
दिल्ली-हावड़ा एसी स्पेशल ट्रेन की शुरुआत।
लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यह ट्रेन चलाई गई।
धनबाद सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव।
जागरण संवाददाता, धनबाद। दिल्ली से वापसी की ट्रेनों में लंबी वेटिंगलिस्ट के मद्देनजर शुक्रवार देर रात दिल्ली से हावड़ा के लिए एसी स्पेशल ट्रेन चलाई गई। 04092 दिल्ली-हावड़ा स्पेशल देर रात 12:30 पर खुल कर शनिवार देर रात 2:00 बजे धनबाद तथा सुबह 8:40 पर हावड़ा पहुंचेगी।
वापसी में 04091 हावड़ा-दिल्ली स्पेशल 18 अक्टूबर को चलेगी। हावड़ा से सुबह 10:10 पर खुल कर शाम 3:55 पर धनबाद एवं अगले दिन शाम 3:50 पर दिल्ली पहुंचेगी।
दोनों ओर से इस ट्रेन का ठहराव बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, गुरारु, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, प्रयागराज, गोविंदपुरी व टूंडला में होगा। इस ट्रेन में केवल थर्ड एसी व सेकंड एसी के कोच जोड़े गये हैं।
