दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, राजस्थान से बंगाल के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
Diwali Chhath Special Train: रेलवे ने दुर्गापूजा के बाद वापसी और दिवाली-छठ की भीड़ को देखते हुए धनबाद होकर कोलकाता ...और पढ़ें

खातीपुरा से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। (एआइ फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। दुर्गापूजा के बाद वापसी की भीड़ और दिवाली व छठ को लेकर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के मद्देनजर रेलवे ने धनबाद होकर कोलकाता से जयपुर के खातीपुरा तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार एवं कोलकाता से शुक्रवार (गुरुवार देर रात) को चलेगी। इस ट्रेन में चार स्लीपर, 13 थर्ड एसी, तीन सेकंड एसी एवं दो गार्ड डिब्बे जोड़े जाएंगे।
टाइम टेबल
- 09709 खातीपुरा-कोलकाता स्पेशल 28 अक्टूबर से 18 नवंबर तक चलेगी। खातीपुरा से शाम 3:45 पर खुल कर अगले दिन दोपहर 2:50 पर गोमो, शाम 4:00 बजे धनबाद एवं रात 10:15 पर कोलकाता पहुंचेगी।
- 09710 कोलकाता-खातीपुरा स्पेशल 30 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। कोलकाता से देर रात 12:30 पर खुल कर सुबह 6:25 पर धनबाद, 7:00 बजे गोमो एवं अगले दिन सुबह 7:10 पर खातीपुरा पहुंचेगी।
इन स्टेशन पर ठहराव: कोलकाता-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन का ठहराव नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई व दौसा।
