विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Politics: धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस का होगा बंटवारा, शहरी और ग्रामीण कमेटियां बनेंगी

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:47 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 07:58 AM (IST)

Jharkhand Politics: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटियों को शहरी और ग्रामीण इकाइयों में ...और पढ़ें

धनबाद में कांग्रेस के सांगठनिक संरचना में होगा बदलाव। (प्रतीकात्मक फोटो)

धनबाद में कांग्रेस के सांगठनिक संरचना में होगा बदलाव। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस ने धनबाद, पूर्वी सिंहभूम कमेटियों का विभाजन किया।

  2. शहरी और ग्रामीण कमेटियों के गठन को मंजूरी मिली।

  3. ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad, East singhbhum Congress Split: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस कमेटी का विभाजन कर शहरी और ग्रामीण कमेटियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब दोनों जिलों में कांग्रेस के दो-दो जिलाध्यक्ष होंगे। 

नई सांगठनिक संरचना के अनुसार धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्ड शहरी कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत होंगे, जबकि जिले के सभी प्रखंड ग्रामीण कांग्रेस कमेटी में शामिल होंगे। कांग्रेस का मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन मजबूत होगा और पार्टी की विचारधारा व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

धनबाद और जमशेदपुर से पहले राजधानी रांची में कांग्रेस की महानगर और ग्रामीण कमेटियां रन कर रहीं हैं। धनबाद और जमशेदपुर में इस तरह की सांगठनिक संरचना भाजपा में पहले से चल रही है। पार्टी के निर्णय का कांग्रेसी स्वागत कर रहे हैं। अब जल्द ही दोनों जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हो सकती है। 

इस निर्णय का झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हजारीबाग लोकसभा के सह प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि धनबाद में ग्रामीण कांग्रेस कमेटी का गठन कांग्रेसजनों की पुरानी मांग थी।

यह भी पढ़ें- धनबाद डीडीसी का दावा-10 हजार चापाकलों की मरम्मत, निरसा विधायक बोले-10 भी ठीक होते नहीं दिखे

यह भी पढ़ें- दुर्गापूजा में अंधेरे से मिलेगी मुक्ति! धनबाद में 2750 स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी