Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi to Lucknow Flight: रांची से लखनऊ के लिए इस तारीख से शुरू हो रही विमान सेवा, जानें किराया

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Sun, 01 Aug 2021 07:12 PM (IST)

    Ranchi to Lucknow Flight Jharkhand News विमान सुबह 10.55 में लखनऊ से रांची के लिए उड़ान भरेगी। यह रांची एयरपोर्ट पर 12.05 में लैंड करेगी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान 40 मिनट तक रुकेगी। पहली बार यह सेवा शुरू हो रही है।

    Hero Image
    Ranchi to Lucknow Flight, Jharkhand News विमान सुबह 10.55 में लखनऊ से रांची के लिए उड़ान भरेगी।

    रांची, जासं। 13 अगस्त से इंडिगो एयरलाइंस रांची से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू करेगी। इसे लेकर एयरलाइंस ने नई विमान सेवा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। विमान सुबह 10.55 में लखनऊ से रांची के लिए उड़ान भरेगी। यह रांची एयरपोर्ट पर 12.05 में लैंड करेगी। विमान 40 मिनट तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रुकेगी। इसके बाद विमान (6श्व-124) 12.45 बजे रांची एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह 1.40 में लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी। इंडिगो के अनुसार इस रूट में एयर बस सेवा होगी। लखनऊ से रांची के बीच यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी। इसका प्रारंभिक किराया मौजूदा समय में 3,893 रुपये है। यह सेवा शुक्रवार, रविवार, सोमवार और गुरुवार को उपलब्ध होगी।

    प्रतिदिन चलेगी रांची-पटना स्पेशल ट्रेन

    यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक और स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि को बढ़ाया गया है। 02363 पटना-रांची स्पेशल 1 जुलाई से  31 अगस्त तक प्रतिदिन पटना से चलेगी। वही 02364 रांची-पटना स्पेशल 1 जुलाई से से 31 अगस्त तक प्रतिदिन रांची से चलेगी। इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पहले की तरह रहेंगे।

    ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ी, स्टेशन पहुंच चिकित्सक ने किया इलाज

    दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला प्रतिमा देवी (60) की तबीयत बिगड़ गई। बताया कि उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था। आरपीएफ की टीम ने हटिया कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। बताया गया कि महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार की जरूरत है। सूचना मिलने पर डिप्टी एसएस रांची चिकित्सा सुविधा देने के लिए स्टेशन पहुंचे। ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पर पौने नौ बजे पहुंची।

    तब मौके पर एसीएमएस डॉ. संजीव कुमार के साथ आरपीएफ अधिकारी और जवान पहुंचे। डॉक्टर एसीएमएस ने उसकी जांच की और कुछ दवाएं दीं। परेशानी को देखते हुए चिकित्सक ने आगे की यात्रा नहीं करने की सलाह दी। लेकिन यात्री ने यात्रा जारी रखना पसंद किया। आरपीएफ दस्ते में एसआइ अनीता गोदारा (मेरी सहेली), एएसआइ ओपी यादव, सीटी मोनू गिरि, एलसी पूनम वर्मा मौके पर मौजूद थे।