विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-वेस्टइंडीज टी-20: बुधवार दोपहर टीमें रांची पहुंचेंगी, चहल पहली बार कमेंट्री बॉक्स में देंगे आवाज

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:34 PM (GMT+05:30)

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें बुधवार दोपहर 3:40 बजे रांची पहुंचेंगी, जहां 9 अक्टूबर को टी-20 मुकाबला होगा। इस मैच ...और पढ़ें

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में शाम सात बजे होगा दूसरा मुकाबला।

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में शाम सात बजे होगा दूसरा मुकाबला।

जागरण संवाददाता, रांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को रांची में होने वाले टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। दोनों टीमें बुधवार को दोपहर करीब 3:40 बजे लखनऊ से रांची पहुंचेंगी।

एयरपोर्ट से दोनों टीमें सीधे होटल के लिए रवाना होंगी। मुकाबले से एक दिन पहले, आठ अक्टूबर को दोनों टीमें जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा में अभ्यास करेंगी। नौ अक्टूबर को दोनों के बीच मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा।

इधर, मंगलवार को जेएससीए स्टेडियम के छह काउंटरों से टिकटों की बिक्री जारी रही। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन टिकट खरीदने के लिए कम भीड़ दिखी। दोपहर में बारिश होने के बावजूद क्रिकेट प्रेमी टिकट लेने के लिए घंटों कतार में खड़े रहे। बारिश के बीच भी प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं हुआ।

पहले दिन 17 मिनट में ही सभी आनलाइन टिकट बिक गए थे। वहीं, काउंटर से चार हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हुई थी। मैच को लेकर रांची में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। दर्शकों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मैच के दिन घर से निकलने से पहले यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेना जरूरी होगा।

गावस्कर, हर्षा भोगले समेत दिग्गज करेंगे रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच की कमेंट्री

भारत और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मुकाबले के लिए कमेंट्री टीम भी तय हो गई है। क्रिकेट प्रशंसकों को मैदान के रोमांच के साथ कमेंट्री बाक्स से दिग्गजों की आवाज भी सुनने को मिलेगी।

बीसीसीआइ वर्ल्ड फीड की कमेंट्री टीम में सुनील गावस्कर, हर्षा भोगले, मुरली कार्तिक, इयान बिशप, डैरेन गंगा और अभिनव मुकुंद शामिल हैं। वहीं, जियोस्टार के हिंदी प्रसारण में जतिन सप्रू एंकर, जबकि आकाश चोपड़ा और युजवेंद्र चहल कमेंट्री करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के लिए सुबह तीन बजे से लाइन, JSCA के बाहर दोगुने दाम पर टिकटों की कालाबाजारी

यह भी पढ़ें- रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच पर बारिश का साया, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं