100 साल पुराना प्राचीन सूर्य मंदिर से लेकर रथनुमा बुंडू और धुर्वा सूर्य मंदिर तक... रांची के इन खास सूर्य मंदिरों की महिमा
Ranchi Sun Temples: रांची के विभिन्न सूर्य मंदिरों में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, जिनमें प्राचीन श्री सूर्य ...और पढ़ें

बुंडू का सूर्य मंदिर रांची से 35 किमी दूर।
HighLights
प्राचीन श्री सूर्य नारायण मंदिर सौ साल पुराना है।
बुंडू सूर्य मंदिर विशाल रथ के आकार में निर्मित है।
धुर्वा बस स्टैंड सूर्य मंदिर में छठ की तैयारी जारी।
जागरण संवाददाता, रांची। सूर्य की पूजा प्राचीन काल से प्रचलित है। इसके रूप अलग-अलग हैं। आदिवासी समाज भी अपने सर्वोच्च देवता को सिंगबोंगा कहता है और एक मान्यता यह है कि सिंगबोंगा सूर्य का ही नाम है। रांची शहर में भी कई सूर्य मंदिर बन चुके हैं।
बड़ा तालाब के पास करीब सौ साल पुराना सूर्य मंदिर है। मंदिर के पुजारी पं गयादत्त मिश्र ने बताया कि यहां हमारे पूर्व गया से आए थे। वही यहां पूजा आदि करते हैं। पहले मंदिर में तीन सीढ़ी चढ़ने के बाद तीन सीढ़ी उतरकर गर्भगृह में श्रद्धालु जाते थे।
मंदिर के बगल में ही छठ घाट (बड़ा तालाब) है। पं मिश्र ने बताया कि पचास-साठ साल पहले यहां आबादी बहुत कम थी और डरावना भी लगता था। आगे पुरानी रांची है। पहले तालाब का आकार भी बड़ा था। अब सिकुड़ गया है। इस मंदिर का नाम है प्राचीन श्री सूर्य नारायण मंदिर, लेक रोड, बड़ा तालाब।

बुंडू सूर्य मंदिर
बुंडू का सूर्य मंदिर भी प्रसिद्ध है। रांची से 35 किमी दूर टाटा रोड पर स्थित है। इसे एक विशाल रथ के आकार में बनाया गया है, जिसमें सात ऐसे घोड़े हैं जो बिल्कुल असली लगते हैं, मानो अभी दौड़ पड़ने के लिए तैयार हों। मंदिर परिसर के भीतर एक बड़ा तालाब है, जो छठ या सूर्य देव के त्योहार के दौरान जीवंत हो उठता है।
तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए यहां एक धर्मशाला है। मंदिर का निर्माण संस्कृति विहार ट्रस्ट द्वारा किया गया था, जिसके अध्यक्ष सीताराम मारू थे। इसका शिलान्यास 24 अक्टूबर 1991 को स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने किया था।
प्राण-प्रतिष्ठा 10 जुलाई 1994 को स्वामी वामदेव महाराज द्वारा की गई संस्कृति विहार ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय मारू ने बताया कि छठ को लेकर यहां तैयारी की जा रही है। प्रमोद कुमार यहां कार्यक्रम संयोजक हैं।

सूर्य मंदिर, धुर्वा बस स्टैंड
धुर्वा बस स्टैंड सूर्य मंदिर का भूमि पूजन 1997 में किया गया था और प्राण प्रतिष्ठा 2000 में की गई थी। मंदिर में दर्जनों परिवार आकर यहां छठ करता है। बुधवार से ही यहां हवन-पूजन प्रारंभ हो गया।
मंदिर के संचालक सुधीर सिंह ने बताया कि 16 नवंबर तक यहां हवन पूजन होगा। इसके साथ मंदिर की ओर से सूप वितरण भी प्रारंभ हो गया है। यहां के पुजारी दीपक कुमार पांडेय हैं और उनके कई सहयोगी भी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।