विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranchi Power Cut: आज रांची के इन इलाकों में 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय से निपटा लें अपना काम

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

आज रविवार को राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। आरडीएसएस योजना के तहत एलटी तार और एबी केबल लगाने के काम के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती होगी।

रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित।

  2. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कटौती रहेगी।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में आज रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत एलटी तार और एबी केबल लगाने का काम किया जाएगा। इस कारण अलग-अलग फीडरों से जुड़े मोहल्लों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती होगी। चुटिया के कृष्णापुरी फीडर से जुड़े अयोध्यापुरी रोड नंबर-दो में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

वहीं, राम मंदिर फीडर के धूमसा सकुरी गली और राम मंदिर क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। स्टेशन रोड फीडर के गुरुद्वारा के समीप सुबह 10 से 10:30 बजे तक 11 केवी लाइन बंद रहेगी। सरकारी बस स्टैंड उपकेंद्र के बहुबाजार फीडर से जुड़े धूमसा टोली छठ तालाब क्षेत्र में सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

मोरहाबादी और हरिहर सिंह रोड भी प्रभावित

न्यू मोरहाबादी फीडर के कल्याण विभाग, काम्प्लेक्स, बलिहार रोड, रूना बुटीक, डिवाइन पब्लिक स्कूल, दत्ता विला और द्वारका अपार्टमेंट क्षेत्र में सुबह 10 से शाम चार बजे तक दो ट्रांसफार्मरों के एलटी सर्किट बंद रहेंगे। हरिहर सिंह रोड फीडर के जीवन गली, बसंती अपार्टमेंट और आनंद मोहन लाइन सहित आसपास के इलाकों में सुबह 11 से शाम चार बजे तक एलटी लाइन की एक ब्रांच बंद रहेगी।

डोरंडा के पारस टोली में भी बिजली कटौती

डोरंडा विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के पारस टोली फीडर में एबी केबल लगाने का काम होगा। इसके कारण सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक पारस टोली और ओरांव कोचा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले जरूरी काम निपटाने और पानी की व्यवस्था कर लेने की अपील की है। 

यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: सुबह कोहरे की चादर, रात में ठंड का पहरा; झारखंड में अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश बर्फबारी के आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।