रांची में राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, जेल में बंद अपराधियों को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
रांची पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। एसएसपी के आदेश पर गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
राहुल दुबे गैंग के अपराधी अब रिमांड पर लिए जाएंगे।
एसएसपी ने गहन पूछताछ के लिए थाना प्रभारियों को आदेश दिया।
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में लगातार हो रही रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। कुख्यात राहुल दुबे गैंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत हाल ही में कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अब इस गिरोह की कमर तोड़ने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने एक बड़ा कदम उठाया है।
एसएसपी ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिया है कि उनके थाना क्षेत्रों से राहुल दुबे गैंग के जितने भी अपराधी जेल भेजे गए हैं, उन्हें तत्काल रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाए।हाल के दिनों में शहर के विभिन्न इलाकों में कारोबारियों और आम लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग और रंगदारी मांगने की घटनाएं सामने आई थीं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह से जुड़े कई सक्रिय सदस्यों को दबोचा था। अब रिमांड पर लेकर इन अपराधियों से गिरोह के मुख्य सरगना, हथियार आपूर्तिकर्ताओं और फंडिंग करने वाले लोगों के बारे में अहम सुराग जुटाए जाएंगे।
एसएसपी ने निर्देश दिया है कि पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया जाए। साथ ही, इन अपराधियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाकर स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि राजधानी में कानून का राज कायम रह सके और अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।