रांची यूनिवर्सिटी का अनोखा फैसला, बिना 7वें सेमेस्टर के रिजल्ट के भरे जाएंगे 8वें सेमेस्टर के फॉर्म
रांची विश्वविद्यालय यूजी और पीजी सत्र को नियमित करने के लिए परीक्षा कार्यक्रम में तेजी ला रहा है। सेमेस्टर-7 के ...और पढ़ें

रांची यूनिवर्सिटी का अनोखा फैसला
HighLights
रांची विश्वविद्यालय यूजी-पीजी सत्र नियमित करने को परीक्षा में तेजी
सेमेस्टर-7 परिणाम से पहले भरे जाएंगे सेमेस्टर-8 के परीक्षा फॉर्म
पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षाएं 4 से 9 दिसंबर तक होंगी
जागरण संवाददाता,रांची। रांची विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी सत्र को नियमित करने की दिशा में परीक्षा कार्यक्रम में तेजी लाने का निर्णय लिया है। नई शिक्षा नीति के तहत यूजी सेमेस्टर-8 की परीक्षा दिसंबर 2026 में ली जाएगी। इसके लिए छठ की छुट्टी के बाद परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की जा सकती है।
खास बात यह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर-7 का रिजल्ट जारी होने का इंतजार किए बिना सेमेस्टर-8 का परीक्षा फॉर्म भराने का निर्णय लिया है। फिलहाल सेमेस्टर-7 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है।
सत्र नियमित करने पर जोर
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि अगर सेमेस्टर-7 के रिजल्ट का इंतजार किया गया तो सेमेस्टर-8 की परीक्षा में देरी होगी और सत्र फिर से पिछड़ जाएगा। इसलिए इस बार नया प्रयोग किया जा रहा है।
छात्र सेमेस्टर-7 का रिजल्ट आने से पहले ही सेमेस्टर-8 का फॉर्म भर सकेंगे।
इससे छात्रों को फायदा होगा कि उनका सत्र समय पर पूरा होगा और वे आगे की पढ़ाई या नौकरी की तैयारी समय पर कर सकेंगे।
छात्रों में खुशी, साथ ही चिंता भी
फैसले से छात्रों में खुशी है कि सत्र नियमित होगा, लेकिन कुछ छात्रों में चिंता भी है कि अगर सेमेस्टर-7 में बैकलॉग आ गया तो क्या होगा। इस पर विवि अधिकारियों का कहना है कि बैकलॉग वाले छात्रों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। उन्हें सेमेस्टर-8 के साथ-साथ बैकलॉग की परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा तिथि घोषित
इधर, रांची विश्वविद्यालय ने एमए, एमएससी और एमकॉम सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-26) की रेगुलर और बैकलॉग परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है। ये परीक्षाएं 4 दिसंबर से 9 दिसंबर तक होंगी।
यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय का पब्लिकेशन डिवीजन ठप, 4 साल में सिर्फ एक एनुअल रिपोर्ट का हुआ प्रकाशन