विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में आधी रात होटल में पुलिस की छापामारी, कथित सेक्स रैकेट का खुलासा; आधा दर्जन युवतियों समेत 8 हिरासत में

By Prince KumarEdited By: Mansi Kumari
Published: Sun, 04 Oct 2026 11:39 AM (IST)

रांची पुलिस ने एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कचहरी चौक स्थित कोरिंथिया होटल में आधी रात छापामारी की। इस ...और पढ़ें

रांची पुलिस ने कोरिंथिया होटल में आधी रात छापामारी की। जागरण

रांची पुलिस ने कोरिंथिया होटल में आधी रात छापामारी की। जागरण

HighLights

  1. रांची पुलिस ने कोरिंथिया होटल में आधी रात छापामारी की।

  2. कथित सेक्स रैकेट का खुलासा, आठ युवक-युवतियां हिरासत में।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने आधी रात कचहरी चौक स्थित कोरिंथिया (CORINTHIA) होटल में ताबड़तोड़ छापामारी की। पुलिस की कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया। छापामारी के दौरान पुलिस ने होटल में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा करने का दावा किया है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन युवतियों समेत आठ युवकों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, होटल के मैनेजर और स्टाफ से भी पुलिस ने सघन पूछताछ की है।

बताया जा रहा है कि देर रात हुई इस कार्रवाई में एएसपी, कोतवाली सिटी डीएसपी समेत कई थाना प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस ने होटल के अलग-अलग हिस्सों की जांच की और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें- पासपोर्ट रखकर मेड का काम कराने का आरोप! नर्स बनने दुबई गई रांची की बेटी फंसी; सरकार से सकुशल वापसी की गुहार

यह भी पढ़ें- रांची: तिग्गा पुल के नीचे प्लास्टिक के बोरे में मिला युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस