विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: रांची पुलिस को मिली दोहरी सफलता, 50 हजार इनामी नक्सली गिरफ्तार... दूसरी ओर TSP संगठन के सक्रिय सदस्य का आत्मसमर्पण

By Vikash Kumar Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sat, 02 Mar 2024 03:25 PM (IST)

रांची पुलिस के हाथ दो सफलता हाथ लगी हैं। एक तरफ पचास हजार के इनामी नक्सली को पुलिस और सुरक्षा ...और पढ़ें

रांची पुलिस के हाथ लगी दोहरी सफलता (फाइल फोटो)
रांची पुलिस के हाथ लगी दोहरी सफलता (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वरीय पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
  2. एक लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

जागरण संवाददाता, रांची। रांची पुलिस को दो सफलता हाथ लगी है। एक तरफ पचास हजार के इनामी नक्सली को पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने गिरफ्तार किया है वहीं दूसरी ओर टीएसपी संगठन के सक्रिय सदस्य व एक लाख इनामी संतोष गंझू ने उपायुक्त रांची व वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

50 हजार इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में था शामिलवरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि तमाड़ थाना क्षेत्र के रहरगांव व रंगमाटी के बीच एनएच 33 पर स्थित निर्मल होटल के बगल की चाय दुकान पर एक व्यक्ति अवैध हथियार व गोली के साथ खड़ा है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने तमाड़ थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी व एसएसबी 26वीं वाहिनी सी कंपनी बासूकोचा तमाड़ के पदाधिकारी व जवानों का संयुक्त छापेमारी दल गठित कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखते ही नक्सली भागने लगा।

गिरफ्तार नक्सली का नाम एनेम हस्सा पूर्ति है। पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। इसके ऊपर एनआइए ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। यह सक्रिय सदस्य था जो पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में शामिल था।

गिरफ्तार नक्सली ने घात लगाकर किया था हमला

गिरफ्तार नक्सली तिरुलडीह खरसावां थाना क्षेत्र की गस्ती पार्टी पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की शहादत हुई थी। पुलिस ने बताया कि यह नक्सली तमाड़ क्षेत्र का रहने वाला है। इस नक्सली की कुडू क्षेत्र में पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में भी इसकी भूमिका थी।

चार साल पहले इसे एनआईए ने गिरफ्तार किया था। बाद में बेल पर छूट कर वापस से दस्ते में शामिल हो गया था। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक देशी, दो नाली कट्टा और चार जिंदा गोली बरामद किया है। गिरफ्तार उग्रवादी पर दो मामले दर्ज हैं।

ये भी पढे़ं- शराब टेंडर में गड़बड़ी... याचिका से प्रार्थी और वकील का हटाया नाम, राज्य सरकार ने किया अनुरोध

एक लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

वहीं प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के एक लाख इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। इस नक्सली की झारखंड पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली का नाम संतोष गंझू है। इस पर 1 लाख रुपया इनाम घोषित किया गया था। इसके खिलाफ रांची के ओरमांझी थाना में दो मामले दर्ज हैं। संतोष गंझू ने रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

बता दें कि संतोष गंझू ने बताया कि पिता के जमीन बेचने के बाद जीवन यापन के लिए कुछ भी नहीं बचा था। इसके बाद मजदूर करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। इसके बाद पत्नी की मृत्यु के बाद दवाब में नक्सली संगठन में शामिल हो गया। अब आत्मसमर्पण निति से प्रभावित व गांव वालों से विचार-विमर्श करके ओरमांझी में थाने एसएसपी के सामने सरेंडर किया।

ये भी पढे़ं- PM Modi के जेल वाले बयान पर विधानसभा में बवाल, चंपई के विधायकों ने कर दी बड़ी मांग