Jharkhand: रांची समेत 20 जिलों में गरज के साथ 50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, वर्षा को लेकर भी सामने आई नई जानकारी
झारखंड में मानसून पूर्व की गतिविधियां जारी हैं। रांची समेत कई जिलों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने गरज और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। डाल्टेनगंज में अधिकतम और लातेहार में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

जागरण संवाददाता, रांची। पूरे राज्य में प्री-मानसून का असर देखने को मिल रहा है। रविवार को भी राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे।
मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवा 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बहेगी, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं 27 से 31 मई तक राज्य के सभी जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज हवा 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बहेगी, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान इन जिलों में कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी रांची में भी 31 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।
राज्य के कुछ हिस्सों में 26 और 27 मई को वर्षा की है संभावना
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
26 और 27 मई को राज्य के कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की घटनाओं के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।
झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
सबसे अधिक वर्षा 47.4 मिमी पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।